scriptमेला स्पेशल आउटर पर लेट, जान हथेली पर लेकर निकले यात्री | Fair Special Outer lay down on the left niagara passenger | Patrika News
शाजापुर

मेला स्पेशल आउटर पर लेट, जान हथेली पर लेकर निकले यात्री

दूसरे पर्व स्नान के लिए उज्जैन के लिए रही यात्रियों की भीड़

शाजापुरMay 07, 2016 / 12:31 am

शाजापुर डेस्क

railway, mala

railway, mala

शाजापुर. कोई ट्रेन में लटका हुआ तो कोई धक्के खा रहा है, लेकिन महाकाल की नगरी में जाने के लिए हर कोई उत्साहित था। सिंहस्थ यात्रियों को बस एक ही धुन सवार थी, जैसे-तैसे उज्जैन पहुंचना है। ये नजारा था शुक्रवार को शाजापुर रेलवे स्टेशन का। हालांकि स्टेशन पर आए सभी यात्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए, लेकिन सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को खतरा भी उठाना पड़ा।
सिंहस्थ पर्व के दौरान दूसरा पर्व स्नान शुक्रवार को था। इसलिए यात्रियों की संख्या गुरुवार रात से बढ़ गई थी। शुक्रवार को भी बस स्टैंड सहित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को मेला स्पेशल ट्रेन लेट रही। इसी समय गुना-उज्जैन ट्रेन का स्टेशन पर आने का समय हो गया था। दोपहर 11.30 बजे पहुंची मेला स्पेशल को आउटर पर रोका गया, जिससे यात्रियों को पैदल पटरी पार कर आना-जाना करना पड़ा। यात्रियों को इसमें काफी कठिनाई भी हुई। इसी दौरान गुना-उज्जैन टे्रन अपने समय के मुताबिक स्टेशन पर आ गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन इसी बीच यात्री भी पटरी पार करते देखे गए।

Hindi News / Shajapur / मेला स्पेशल आउटर पर लेट, जान हथेली पर लेकर निकले यात्री

ट्रेंडिंग वीडियो