scriptरेलवे कर्मचारियों पर गिरी दीवार | wall fell on railway staff | Patrika News
सागर

रेलवे कर्मचारियों पर गिरी दीवार

रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी कॉलोनी में लोको शेड की जर्जर दीवार के गिरने से पंद्रह रेलवे कर्मचारी चपेट में आ गए जिसमें दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। 

सागरMay 04, 2016 / 10:14 pm

Widush Mishra

wall fell on railway staff bina, railway station b

wall fell on railway staff bina, railway station bina, borl bina, jp bina, bina news, sagar news, madhya pradesh news in hindi

सागर(बीना).बुधवार की शाम करीब पांच बजे रेलवे के बंद पड़े लोको शेड की जर्जर दीवार वहां गिट्टी एकत्रित कर रहे रेलवे कर्मचारियों के ऊपर गिर गई। यह कर्मचारी आंधी और पानी आने पर दीवार के बाजू में खड़े हुए थे। दीवार गिरने से छोटी बाई पति तुलसी राम, मुन्नी बाई पति रमेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही शिवराम, दयाराम, फूल बाई, वीरेन्द्र, कमला बाई, सकुनतला, बेनी बाई, माया देवी, कपूरी बाई पति बाबूलाल, कपूरी बाई पति खेमचंद, रीतेश कुमार, विमला बाई, रामकुमारी कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दुर्घटनावाहन में घायलों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे।

नहीं पहुंची एंबुलेंस
घटना स्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे लोगों दुर्घटनावाहन में लेकर उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। यदि एंबुलेंस पहुंचती तो शायद एक महिला की जान बच सकती थी।

Hindi News/ Sagar / रेलवे कर्मचारियों पर गिरी दीवार

ट्रेंडिंग वीडियो