scriptसागर से गुजरने वाली करीब एक दर्जन रेल यात्री गाडियां रद्द | About a dozen canceled passenger trains from Sagar | Patrika News
सागर

सागर से गुजरने वाली करीब एक दर्जन रेल यात्री गाडियां रद्द

इटारसी रेल्वे जंक्शन पर सिग्नल ध्वस्त होने की घटना से सागर में भी रेल यातायात पर असर पड़ा है।

सागरJun 18, 2015 / 10:43 pm

ऑनलाइन इंदौर

train

train

सागर। इटारसी रेल्वे जंक्शन पर सिग्नल ध्वस्त होने की घटना से सागर में भी रेल यातायात पर असर पड़ा है। करीब एक दर्जन यात्री गाडिय़ां रद्द हुई हैं जिससे यात्रियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार दमोह से चलकर भोपाल जाने वाली राज्यरानी इंटरसिटी ट्रेन बुधवार को नहीं आ सकी।

यह गाड़ी गुरूवार को भी नहीं आएगी। इसके अलावा ट्रेन क्रं 51601 बीना कटनी एक्सप्रेस 19 और 20 जून को रद्द कर दी गई है। इसी तरह 51602 भी इसी तारीख में रद्द की गई है। ट्रेन क्र 51603, 18, 19 व 20 जून को रद्द रहेंगी जबकि 51604, 19 और 20 जून को रद्द रहेगी। टे्रन क्रं 51613 व 614 कोटा कटनी 18, 19 और 20 जून को रद्द की गई है।

ट्रेन क्रं 51885 इंदौर रीवा 19 और 20 जून को व 51886 20 जून को रद्द की गई है। इसी तरह से अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इटारसी के हादसे की वजह से सागर को जबलपुर से जोडऩे वाली विंध्याचल एक्सप्रेस व मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है।

Hindi News/ Sagar / सागर से गुजरने वाली करीब एक दर्जन रेल यात्री गाडियां रद्द

ट्रेंडिंग वीडियो