scriptशैलेष का इस्तीफा, अब ज्ञानेश संभालेंगे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पद की कमान | Raipur: Shailesh's resignation, now Gyanesh will Congress media in-charge | Patrika News
रायपुर

शैलेष का इस्तीफा, अब ज्ञानेश संभालेंगे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पद की कमान

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की कमान अब ज्ञानेश शर्मा संभालेंगे। वे
शैलेष नितिन त्रिवेदी की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में मीडिया विभाग के
अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

रायपुरSep 12, 2016 / 11:54 pm

आशीष गुप्ता

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की कमान अब ज्ञानेश शर्मा संभालेंगे। वे शैलेष नितिन त्रिवेदी की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी के अनुसार शर्मा के अलावा आरपी सिंह समन्वयक और सुशील आनंद शुक्ला सचिव होंगे। शैलेष को कांग्रेस में प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे आरोप पत्र भी तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के प्रभारी पद से त्याग पद दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को उन्होंने इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। इसलिए उनका अच्छी तरह निर्वहन करने के लिए वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

त्रिवेदी के साथ प्रेसवार्ता में मौजूद भूपेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये संगठन में सामान्य बदलाव है। त्रिवेदी को चुनाव के पहले बहुत सारी जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव 2 साल बचे हैं। नंदकुमार पटेल जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने थे उस समय भी विधानसभा चुनाव को दो साल बचे थे उस समय शैलेश त्रिवेदी को मीडिया विभाग का प्रभार दिया गया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण की जिम्मेदारी शैलेश नितिन त्रिवेदी को दी जाए।

Hindi News / Raipur / शैलेष का इस्तीफा, अब ज्ञानेश संभालेंगे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पद की कमान

ट्रेंडिंग वीडियो

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.