scriptगोमती एक्सप्रेस लगातार हो रही लेट, यात्रियों ने किया हंगामा | Gomti Express is consistently late | Patrika News
लखनऊ

गोमती एक्सप्रेस लगातार हो रही लेट, यात्रियों ने किया हंगामा

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नई दिल्ली से चलकर
राजधानी पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस रात्रि के 09.25
बजे के बजाए सवा 3 घंटे की देरी से करीब 00.45 बजे सुबह पहुंची।

लखनऊMar 19, 2016 / 06:05 pm

Prashant Mishra

लखनऊ. लंखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली गोमती एक्सप्रेस लगातार देरी से चल रही है जिसके वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज फिर गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चली जिसके बाद यात्रियों ने इसका विरोध करते हुए स्टेशन पर हंगामा किया।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नई दिल्ली से चलकर राजधानी पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस रात्रि के 09.25 बजे के बजाए सवा 3 घंटे की देरी से करीब 00.45 बजे सुबह पहुंची। जिसके चलते एक बार फिर गाड़ी की साफ सफाई और अन्य काम प्रभावित हो गये। इसके बाद गाड़ी को देरी से रवाना किया गया।

बुधवार को भी यात्रियों ने किया था हंगामा-

आप की जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को भी गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे के बजाए 10.40 पर रवाना हुई थी। जिसके चलते यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा था।

गोमती के सात होता है सौतेला व्यवहार

यात्रियों की शिकायत थी कि गोमती के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। यह गाड़ी रोजाना ही अपने समय से ढाई-तीन घंटे विलंब से रवाना हो रही है। वहीं लखनऊ में खड़ी इस गाड़ी को पहले शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे भेजने की सूचना दी गई, जिसके बाद इसके समय में परिवर्तन कर इसे साढ़े 8 बजे रवाना किया गया।

रोज-रोज इस गाड़ी की लेट लतीफी से तंग आकर दैनिक यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियों के हंगामे की सूचना पाते ही मौके पर रेल अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को किसी तरह समझा बुझा कर साढ़े 8 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 से ट्रेन नंबप 12419 को नई दिल्ली रवाना किया।

Hindi News / Lucknow / गोमती एक्सप्रेस लगातार हो रही लेट, यात्रियों ने किया हंगामा

ट्रेंडिंग वीडियो