scriptगाड़ी पीछे करा रहे बांगो बटालियन के सिपाही की दबकर दर्दनाक मौत | korba : Bango car rear battalion soldiers buried undergoing painful death | Patrika News
कोरबा

गाड़ी पीछे करा रहे बांगो बटालियन के सिपाही की दबकर दर्दनाक मौत

बांगो बटालियन के छह पहिया गाड़ी से दबकर बटालियन के सिपाही की मौत हो गई।
घटना गाड़ी को पीछे करते समय हुई। बांगो में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 13वीं
बटालियन का मुख्यालय है।

कोरबाApr 28, 2016 / 10:30 am

Piyushkant Chaturvedi

buried undergoing painful death

Bango car rear battalion soldiers buried undergoing painful death

कोरबा. बांगो बटालियन के छह पहिया गाड़ी से दबकर बटालियन के सिपाही की मौत हो गई। घटना गाड़ी को पीछे करते समय हुई। बांगो में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 13वीं बटालियन का मुख्यालय है। मंगलवार रात बटालियन केे सिपाही सर्वेश निकुंज हवलदार चन्दर सिंह के साथ सरकारी काम से रायपुर जा रहा था। ऐतमानगर ग्राम झाबर के पास सिपाही सर्वेश हादसे का शिकार हो गया। बटालियन की गाड़ी ( टाटा 407) से दबकर इसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 10.45 हुई।

दर्ज प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि सिपाही और हलवदार सरकारी काम से टाटा 407 गाड़ी को लेकर रायपुर जा रहे थे। ऐतमानगर ग्राम झाबर के पास चालक हवलदार चन्दर सिंह गाड़ी को बैक कर रहा था। सिपाही गाड़ी के पीछे खड़ा होकर चालक को इशारा कर रहा था। इस बीच चालक ने गाड़ी को तेजी से पीछे किया। सिपाही सर्वेश गाड़ी की चपेट में आकर गिर गया। इसके सिर पर पहिया चढ़ गया। इसे गंभीर चोटें आई।

सिपाही ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना बटालियन के कमांडेंट सुजीत कुमार को दी गई। बांगो थाने को अवगत कराया गया। सिपाही सर्वेश जिला जशपुर पोस्ट परसाबहरा ग्राम वनगांव का निवासी था। बटालियन में ड्राइवर था। बांगो थाने में हवलदार चन्दर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है।

Hindi News / Korba / गाड़ी पीछे करा रहे बांगो बटालियन के सिपाही की दबकर दर्दनाक मौत

ट्रेंडिंग वीडियो