scriptमोदी मंत्रिमंडल का साल भर का फॉरेन विजिट का खर्च 567 करोड़ | Modi and his MLAs spent 567crore rupees in foreign visits this year | Patrika News
राजनीति

मोदी मंत्रिमंडल का साल भर का फॉरेन विजिट का खर्च 567 करोड़

जानकारी के मुताबिक मोदी अगले फाइनेंशिय ईयर में फॉरेन विजिट्स पर खर्च 54% तक कम करना चाहते हैं

Mar 21, 2016 / 09:51 am

पुनीत पाराशर

Modi Flight

Modi Flight

नई दिल्ली। बजट डॉक्युमेंट से खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के दौरान फॉरेन विजिट्स पर 567 करोड़ रुपए खर्च किए। इतना ही नहीं पीएम और मंत्रियों की फॉरेन विजिट्स के अलावा ब्यूरोक्रेट्स की विजिट्स पर एवरेज 500 करोड़ रुपए खर्च हुए। ये खर्च पिछले फाइनेंशियल ईयर के हिसाब से 80% ज्यादा है।

तुलनात्मक रूप से आधा था आंकलन-
दिलचस्प बात यह है कि 2015-16 की शुरुआत में इन विजिट्स पर होने वाला खर्च का आंकलन तकरीबन 269 करोड़ रुपए किया गया था। जानकारी के मुताबिक मोदी अगले फाइनेंशिय ईयर में फॉरेन विजिट्स पर खर्च 54% तक कम करना चाहते हैं।

UPA की तुलना में बढ़ा है MPs पर खर्च-
गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट में 64 मिनिस्टर हैं जबकि यूपीए के दौरान यह फिगर 75 था। 2013-14 से कम्पेयर करें तो मोदी के मंत्रियों को 25 फीसदी सैलरी ज्यादा मिल रही है। अलाउंसेस पर 10.20 करोड़ रुपए हर साल खर्च हो रहे हैं। यह यूपीए सरकार के दौरान किए गए खर्च से 8% ज्यादा है।

UPA के समय में कम हुआ था खर्च-
यूपीए-2 के दौरान 2009-10 से 2013-14 तक पीएम और उनके कैबिनेट कलीग्स ने 1500 करोड़ रुपए खर्च किए। अगर एनडीए सरकार का फॉरेन विजिट ट्रेंड एस्टीमेट करें तो यह करीब 1140 करोड़ रुपए होगा। यानी यूपीए-2 से काफी कम।

Hindi News / Political / मोदी मंत्रिमंडल का साल भर का फॉरेन विजिट का खर्च 567 करोड़

ट्रेंडिंग वीडियो