scriptलड़कियों को प्रेम जाल में फंसा बनाते थे अश्लील वीडियो, 4 गिरफ्तार  | LSD case in mysuru, 4 arrested | Patrika News
क्राइम

लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा बनाते थे अश्लील वीडियो, 4 गिरफ्तार 

आरोपी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे को एक होटलकर्मी के साथ डेटिंग के लिए मजबूर किया।

Jun 23, 2015 / 10:48 pm

विकास गुप्ता

police 4 arrested in mysure

police 4 arrested in mysure

मैसूर। प्रेम जाल में फंसी लड़की के साथ एक युवक का सेक्स वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी खुद को मानव अधिकार एक्टिविस्ट बताते थे। चार में से एक आरोपी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे को एक होटलकर्मी के साथ डेटिंग के लिए मजबूर किया। लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे 5 लाख रूपए देने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों ने होटलकर्मी से पैसे, मोबाइल और बाइक भी लूटी थी।

आरोपियों ने होटलकर्मी का अपहरण करके लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर होटलकर्मी से लाखों रूपए वसूले लिए। चारों आरोपियों ने मैसूर में एक ऑफिस भी खोल रखा था। इस रैकेट के तार मुंबई तक जुड़े है, जांच के बाद इस रैकेट के बारे में और भी खुलासे होंगे। आरोपी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उन्हें मैसूर से मुंबई भेज दिया जाता था। पुलिस ने 8 लड़कियों को मुंबई से छुड़ाया है।

Hindi News / Crime / लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा बनाते थे अश्लील वीडियो, 4 गिरफ्तार 

ट्रेंडिंग वीडियो