बरेली। चार दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बना डाला और फरार हो गए। घटना बरेली के कैन्ट थानाक्षेत्र की है। इस गैंगरेप के बारे में जब पीडि़ता ने अपने पति को बताया तो उसका पति सदमे में आ गया। इस घृणित कार्य में शामिल चार में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ठिरिया निजावत खां की एक महिला ने बताया कि परसों रात उसके पति के दोस्त गांव का इरफान, युसुफ, मुजाहिर और बबलू उसके घर आये। इन लोगों ने उसके पति से कहा कि नीलगाय का शिकार करने चलते हैं, वहीं मांस पकाकर खाया जाएगा। जिसके बाद पति अपने चारों दोस्तों के साथ चला गया। कुछ देर बाद इरफान और युसुफ उसके दरवाजे पर पहुंचे और पानी मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाकर अंदर आ गए। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद मुजाहिर व बबलू पहुंचे, उन दोनों ने भी दरिंदगी की और फरार हो गए। भोर होने पर महिला का पति आया तो उसने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों कैंट थाने पहुंचे और तहरीर दी।
चारों दोस्त शिकार करने के बहाने पीडि़ता के पति तश्लीम खां को अपने साथ लेकर चले गए। पति के घर से जाने के कुछ देर बाद ही उसके अन्य दो दोस्त घर पहुंचे। इन लोगों ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया और वापस शिकार वाली जगह पर जंगल में पहुंच गए। उन दो दोस्तों के वापस आने के बाद और दो दोस्त उसके घर पहुंच गए और महिला के साथ गैंगरेप किया। चारों ने अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया। जब पीडि़ता का पति घर वापस आया तो उसकी पत्नी ने दोस्तों के कुकृत्य की जानकारी दी। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी होने पर पति सदमे में आ गया।
पति ने मामले की जानकारी थाना कैंट में दी और चारो आरोपी दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला के साथ गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ चतुर्थ रमनदीप सिंह शिकार वाली जगह पहुंचे, लेकिन वहां पर मांस या खून के निशान नहीं मिले। न ही मांस को पका कर खाने की पुष्टि हुई।। इसके बाद महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया, डॉक्टरों ने स्लाइड बनाने के बाद डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मेडिकल में आंतरिक या बाह्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने महिला और आरोपी के बयानों की वीडियोग्राफी कराई है।
सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के प्रक रण में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। तीन अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। महिला की पहली शादी ठिरिया गांव में ही हुई थी। जिससे उसके आठ बच्चे हैं। कुछ महीने पहले पति से तलाक हुआ है। 48 वर्षीय महिला को 26 साल के युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला और युवक ने निकाह कर लिया। जिसके बाद से प्रेमी के परिवार ने उसको बेदखल कर रखा है। शादी के बाद दोनों ने गांव के बाहर एक धर्मस्थल के करीब झोपड़ी बना ली थी।
Hindi News / Crime / महिला ने लगाया पति के चार दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप