बेंगलुरु। बदमाशों ने एक चौंकाने वाली लूट को अंजाम दिया। बेंगलुरु में दो महीने के एक लैबराडोर को दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट लिया। ये लूट तब हुई जब डॉगी का मालिक उसे घुमाने ले जा रहा था। बेंगलुरु मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार ये लैबराडॉर एक डेंटल स्टूडेंट सुमिरन राय का थी।
कुतिया को गार्डन में घुमाने ले गया था लड़का
सुमिरन राय रोज की तरह अपने प्यारी कुतिया(माया) को घुमाने लेकर गया था। उसी समय उसे दो अंजान लोगों ने चाकू का डर दिखाकर उसके कुत्ते को लूट लिया।
राय का कहना है कि सबसे बुरी बात ये है कि स्थानीय पुलिस कुतिया की चोरी को गंभीरता से नहीं ले रही है। राय ने बताया कि उसके सफेद रंग की लैबराडॉर को 12 हजार रुपए में खरीदा था। दिनोंदिन शहर में कुत्ता चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ज्यादातर महंगे और यूनीक नस्ल के कुत्तों पर चोरों की नजर है।
चोरों की नजर इन दिनों महंगे और दुर्लभ कुत्तों पर
कुछ ही महीने पहले दिल्ली में एक साल का सिबेरियन हस्की डॉग भी किडनैप किया गया था। पुलिस की मुस्तैदी के बाद इस कुत्ते को एक पब्लिक पार्क में ढूंढ लिया गया। सिबेरियन हस्की एक बहुत दुर्लभ ब्रीड है। इस नस्ल के कुत्तों की कीमत करीब एक लाख रुपए तक होती है।
आम लोगों के साथ ही कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का कुत्ता भी गायब हो गया था। उनकी बीवी ने दिल्ली पुलिस को कुत्ता ढूंढने के लिए रिपोर्ट भी लिखवाई थी। रामशंकर कठेरिया की बीवी ने तो ये तक कह दिया था कि जब पुलिस आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है तो हमारा कुत्ता क्यों नहीं ढूंढ सकती।
Hindi News / Miscellenous India / बदमाशों ने चाकू दिखाकर किडनैप किया मालिक के साथ घूम रही कुतिया को