script350 साल पुराने इस शाही महल की बदलेगी तकदीर, ऐसा होगा नया रूप | royal rajgarh palace will be turned in to heritage hotel | Patrika News
ग्वालियर

350 साल पुराने इस शाही महल की बदलेगी तकदीर, ऐसा होगा नया रूप

दतिया के इतिहास में राजगढ़ पैलेस का अहम किरदार है। करीब 350 साल पुराना ये शाही महल कभी अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए पूरे अंचल में जाना जाता था। इसकी शान-ओ-शौकत देखते ही बनती थी। बीच में एक लंबा दौर ऐसा आया जब इस शाही आशियाने को बुरे दिन देखने पड़े।

ग्वालियरNov 26, 2016 / 05:38 pm

Shyamendra Parihar

royal palace turn in to heritage

royal palace turn in to heritage

ग्वालियर। दतिया के इतिहास में राजगढ़ पैलेस का अहम किरदार है। करीब 350 साल पुराना ये शाही महल कभी अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए पूरे अंचल में जाना जाता था। इसकी शान-ओ-शौकत देखते ही बनती थी। बीच में एक लंबा दौर ऐसा आया जब इस शाही आशियाने को बुरे दिन देखने पड़े। देखरेख के अभाव में महल जर्जर होने लगा, लेकिन अब इस महल के दिन फिरने वाले हैं। शाही महल को पुराने दिनों में वापिस ले जाने और उसकी आलीशान खूबसूरती लौटाने के लिए प्रशासन ने योजना तैयार की है।




जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजगढ़ पैलेस को जल्द ही टूरिस्ट होटल में बदला जाएगा। राजगढ़ पैलेस को हैरिटेज होटल में तब्दील किए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजगढ़ पैलेस को हैरिटेज होटल बनाने के लिए इसे लीज पर दिया जाएगा। राजगढ़ पैलेस का निर्माण रियासतकाल में हुआ था। इसकी भव्यता लोगों को दूर से ही आकर्षित करता है। देखरेख के अभाव में यह धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है।




राजगढ़ पैलेस की भव्यता बनी रहे इसके लिए टूरिज्म प्रमोशन यूनिट इसे लीज पर देने की तैयारी कर रहा है। विगत दिनों प्रमुख नगरीय प्रशासन विवेक अग्रवाल ने भी राजगढ़ पैलेस का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने तथा आसपास के लोगों को विस्थापित करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर मदन कुमार द्वारा भी राजगढ़ पैलेस को हैरीटेज होटल में तब्दील किए जाने पहल की जा रही है।





संग्रहालय हो चुका है शिफ्ट
राजगढ़ पैलेस को लीज पर दिए जाने के लिए इसमें संचालित संग्रहालय को भी शिफ्ट किया जा चुका है। राजगढ़ पैलेस में संचालित संग्रहालय को खाली पड़े टाउनहाल भवन में शिफ्ट किया जा चुका है।






तीन चरणों में हुआ था निर्माण
राजगढ़ पैलेस का निर्माण सन 1660 से 1680 के बीच बताया जाता है। राजगढ़ पैलेस का निर्माण दतिया रियासत के तत्कालीन नरेश शुभकरण, इंद्रजीत एवं शत्रुजीत सिंह के शासनकाल में हुआ।


“राजगढ़ पैलेस को हैरिटेज होटल बनाए जाने के लिए उसे लीज पर दिया जाना है। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा भोपाल स्तर पर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। हैरिटेज होटल बनने से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।”
मदन कुमार, कलेक्टर

“राजगढ़ पैलेस को हैरिटेज होटल बनाने के लिए इनवेस्टर्स को इसे लीज पर दिया जाएगा। दिसंबर माह में इसके लिए ऑनलाइन टेंडर निकाले जाएंगे। जिसकी रेट ज्यादा आएगी उसका टेंडर मंजूर होगा।”
सुरेश झारिया, जीएम टूरिज्म प्रमोशन यूनिट

Hindi News/ Gwalior / 350 साल पुराने इस शाही महल की बदलेगी तकदीर, ऐसा होगा नया रूप

ट्रेंडिंग वीडियो