scriptअब दिल्ली दूर नहीं, गतिमान एक्सप्रेस से 100 मिनिट में पहुंचेंगे दिल्ली | india's first high speed train flagged off by railway minister prabhu | Patrika News
ग्वालियर

अब दिल्ली दूर नहीं, गतिमान एक्सप्रेस से 100 मिनिट में पहुंचेंगे दिल्ली

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आज लांच हुई।

ग्वालियरApr 05, 2016 / 06:59 pm

Shyamendra Parihar

gatiman express

gatiman express


ग्वालियर। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस आज लांच हुई। ये लम्हा भारतीय रेलवे के लिए यादगार रहेगा क्योंकि ये हाईस्पीड ट्रेन के सपना पूरा होने की दिशा में पहला कदम है।

देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस अपने बड़े इम्तिहान में पास हो गई। ट्रेन महज 100 मिनट में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट पहुंची। गतिमान दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा छावनी के लिए 10.09 मिनट पर निकली और ट्रेन ने 11.49 पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आमद की। जब यह ट्रेन आगरा कैंट पहुंची तो इसका भव्य स्वागत किया गया।

वीडियो के लिए क्लिक करें


इससे पहले देश की इस पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी और दिल्ली से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 100 मिनट में तय की।

खबर पर क्लिक करें और जानिए किसने दिया था बुलेट ट्रेन का आईडिया-
href="http://www.patrika.com/news/gwalior/gatiman-express-launched-madhav-rao-scindia-gave-bullet-train-idea-1260167/" target="_blank" rel="noopener">गतिमान एक्सप्रेस शुरू, 30 साल पहले इन्होंने दिया था बुलेट ट्रेन का IDEA

ग्वालियर से दिल्ली का सफर होगा आसान
ग्वालियर से दिल्ली जाने में अभी करीब 5-6 घंटे लगते हैं, लेकिन गतिमान एक्सप्रेस की शुरूआत के बाद अब ग्वालियरवासी इस दूरी को कम समय में तय कर पाएंगे। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से 10.9 बजे प्रस्थान करेगी और आगरा कैंट पर 11.49 बजे पहुंचेगी। ऐसी ही शाम को ट्रेन आगरा कैंट से 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऐसे में ग्वालियर के यात्री सीधे दिल्ली जाने के वजाय आगरा तक जाकर वहां से गतिमान एक्सप्रेस का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में उनका समय बच सकेगा। आगरा से ग्वालियर रूट काफी अच्छा है और अप और डाउन दोनो ट्रैक पर ट्रेनों की कोई कमी नहीं है।

Hindi News/ Gwalior / अब दिल्ली दूर नहीं, गतिमान एक्सप्रेस से 100 मिनिट में पहुंचेंगे दिल्ली

ट्रेंडिंग वीडियो