scriptरेलवे पुलिस ने चलाया अभियान, 23 गिरफ्तार | Railway police launched a campaign, 23 arrested | Patrika News
गया

रेलवे पुलिस ने चलाया अभियान, 23 गिरफ्तार

जिले में रेलवे पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार की देर रात व शनिवार की अहले सुबह 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

गयाMar 30, 2015 / 10:30 am

अमिताभ गुंजन

arrested

arrested

गया। जिले में रेलवे पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार की देर रात व शनिवार की अहले सुबह 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें बिना टिकट सफर करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से रेल राजस्व में जहां वृद्धि हुई है। वहीं बेटिकट चलने वालों में इस अभियान से हड़कंप है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार 23 लोगों में रहे 21 लोगों से रेलवे एक्ट के तहत बतौर जुर्माना 58 सौ रुपए वसूल किए गए। इसमें एक को सिगरेट पीने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों द्वारा रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना की राशि नहीं दिया गया। दोनों को न्यायिक आदेश के बाद जेल भेज दिया गया।

Hindi News/ Gaya / रेलवे पुलिस ने चलाया अभियान, 23 गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो