scriptसेवानिवृत रेल कर्मियों का मदद करता है बीएमवाय का यह संगठन | Durg : BMY organization helps of Retired railway personnel | Patrika News
दुर्ग

सेवानिवृत रेल कर्मियों का मदद करता है बीएमवाय का यह संगठन

बीएमवाय चरोदा में चिल्ड्रन पार्क के सामने सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों का
एक दफ्तर है। यह दफ्तर करीब 32 वर्ष पहले शुरू किया गया था

दुर्गDec 21, 2015 / 01:44 pm

चंदू निर्मलकर

durg news

durg news

दुर्ग. बीएमवाय चरोदा में चिल्ड्रन पार्क के सामने सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों का एक दफ्तर है। यह दफ्तर करीब 32 वर्ष पहले शुरू किया गया था। इसे उन बुजुर्गो ने शुरू किया था जो रिटायर्ड होने के बाद ऐसे लोगों की मदद करना चाहते थे जो अनपढ़ हैं। जिनको रेलवे से सेवानिवृत होने के बाद पेंशन व अन्य दिक्कत होती है। इस दफ्तर से ऐसे लोगों को सीधे तौर पर मदद करते हैं। वह भी निशुल्क। बीएमवाय चरोदा में रहने वाले चंद लोगों ने पहले इसे बिना किसी एसोसिएशन बनाए ही शुरू किया था। वर्ष 1984 में रिटायर्ड रेलवे एम्पलॉइज एसोसिएशन (आरआरएए) का गठन किया गया। इस एसोसिएशन के काम को देखने के बाद रेलवे ने इसे पार्क के समीप दफ्तर तैयार करने अनुमति दी।

अब तक बन गए तीन हजार सदस्य
एसोसिएशन से करीब 3 हजार सदस्य जुड़े हैं। साल में एक बार सदस्यता शुल्क 100 रुपए देना होता है। इसके अलावा कोई राशि नहीं ली जाती। एसोसिएशन का चुनाव तीन वर्ष में एक बार होता है। 2016 में वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होगा।

बैंक कर्मचारी यहां आकर देते हैं पेंशन
रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों को बैंक में जाकर पेंशन लेना होता है। कम पढ़े लिखे सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन के लिए बैंक में माह के पहले दिन कतारबद्ध घंटों खड़े रहते थे। एसोसिएशन की पहल पर इस दफ्तर में ही बैंक के कर्मचारी हर माह आकर पेंशन का भुगतान करने लगे। यह सिलसिला आज भी जारी है।


नियमों की दी जाती है जानकारी
रेलवे में नियम है कि सेवानिवृत कर्मचारियों को 80 वर्ष होने के बाद पेंशन के अलावा बेसिक का 20फीसदी दिया जाता है। इसी तरह से पेंशनर के 85 वर्ष होने पर पेंशन के अलावा बेसिक का 30 फीसदी दिया जाता है। रेलवे कर्मचारी की एकाएक मृत्यु होने पर उसके आश्रित को किस तरह से पेंशन देने के लिए प्रक्रिया होती है, यह भी बताया जाता है।

हेल्प करने का काम
एसोसिएशन का मूल काम सेवानिवृत कर्मचारी व उसके परिवार की जानकारी के माध्यम से मदद करना है। पेंशन समेत अन्य दिक्कत लेकर कर्मचारी आते हैं। उन्हें हर संभव मदद की जाती है।
एसएन सेतुवा, महामंत्री सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन, चरोदा

Hindi News/ Durg / सेवानिवृत रेल कर्मियों का मदद करता है बीएमवाय का यह संगठन

ट्रेंडिंग वीडियो