scriptजब एक कौए ने तीन घंटे के लिए रोक दी मुंबई लोकल | When Mumbai local got stuck for three hours due to crow | Patrika News
दुनिया अजब गजब

जब एक कौए ने तीन घंटे के लिए रोक दी मुंबई लोकल

सुबह से समय ऑफिस जाने वालों की भीड़ होती है, लेकिन ट्रेनें रद्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा

Apr 06, 2016 / 11:23 am

अमनप्रीत कौर

train in ratlam

train in ratlam

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के हार्बर रूट पर सोमवार सुबह वासी से ठाणे आने वाली लोकल ट्रेन को एक कौए के कारण तीन घंटे तक रुकना पड़ा। कौआ ट्रेन की छत पर लगे वायर पर बैठ गया। घटना सुबह 8.40 की है। ट्रेन उस समय गनसोली और राबाले स्टेशन के बीच थी।

इसक चलते रूट पर आने वाली 50 से ज्यादा टे्रनों को रद्द करना पड़ा। सुबह से समय ऑफिस जाने वालों की भीड़ होती है, लेकिन ट्रेनें रद्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठाणे की तरफ से आने वाली ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ा।

ठाणे से आने वाली सभी ट्रेन रद्रद कर दी गईं। यात्रियों ने अगने स्टेशन तक जाने के लिए पैदल या दूसरे माध्यमों का प्रयोग किया। काफी मुशक्कत के बाद तकनीकी खराबियों को दूर कर दिया गया। इस वजह से रेल सेवा लगभग तीन घंटे तक बाधित रही। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप रही।

Hindi News/ Duniya Ajab Gajab / जब एक कौए ने तीन घंटे के लिए रोक दी मुंबई लोकल

ट्रेंडिंग वीडियो