
प्रियंका इस शो में एलेक्स पेरिश की भूमिका में नजर आयेगी जो एफबीआई ट्रैनी है।इसमें वो एफबीआई रिक्रूट कैंप की कहानी बयां करेगी। इस विडियों में प्रियंका के एक अजनबी से कार में मिलने के साथ-साथ इंटिमेट सीन भी शामिल है।
शो में प्रियंका के अलावा और भी क ई कैरेक्टर्स है।सबके अलग शेड है और कहानी में प्रियंका तेज तर्रार चालाक लड़की के रोल में नजर आयेगी । प्रियंका ने इस कैरेक्टर में जान डाल दी। उनके प्रॉपर अमरीकन एक्सेंट और राइट टाइमिंग ने एलेक्स के रोल को जीवंत कर दिया।

“क्वांटिको” एक साथ नौ देशों में टेलीकास्ट किया जाएगा। विदेशों में बसे हिंदुस्तानियों को प्रियंका के इस नये रूप का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि उनको गाये हुए इंग्लिश गाने तो सबने सुने लेकिन वो पहली बार अमरिकन टीवी शोे का हिस्सा बनने जा रही है। पीसी के पोस्टर वाशिंगटन में हर जगह लगे हुए है जो बाहर रहने वाले एनआरआईज के लिए गर्व की बात है। भारत में यह शो अक्टूबर से प्रसारित होगा।
