scriptअब कोई भी जा सकता है अमिताभ के घर, कर सकता है उनके साथ लंच, जानिए कैसे? | Now, anyone can have dinner with Amitabh Bachchan, but... | Patrika News
बॉलीवुड

अब कोई भी जा सकता है अमिताभ के घर, कर सकता है उनके साथ लंच, जानिए कैसे?

बॉलीवुड के मेगास्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी…

Jan 08, 2017 / 12:23 am

भूप सिंह

amitabh bachchan

amitabh bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी। अब कोई भी अमिताभ के घर जाकर उनके साथ लंच कर सकता हैं। वैसे तो जितना बड़ा नाम होता है उनसे मिलना उतना ही मुश्किल होता है। एक आम इंसान केवल उनके घर को बाहर से ही देख सकता है, लेकिन अब कोई भी उनके घर के अंदर जा सकता हैं। अब आप अपने मन में सोच रहे होंगे कि क्या अमिताभ बच्चन अपने फैंस को कोई पार्टी देने वाले हैं तो आप गलत हैं। बल्कि कुछ शेफ का एक ग्रुप जो खुद को वन स्टार हाउस पाार्टी कहता है वो अमिताभ के घर में एक पॉप रेस्त्रां बनाने वाले हैं।


ऐसे में अगर अमिताभ बच्चन के घर पर खाना खाना है तो मेहनत भी करनी होगी और भारी-भरकम कीमत भी चुकानी होगी। लेकिन मौका सभी को मिल सकता हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। इसमें एक बात पक्की होगी कि आपको एक रिजर्व टेबल जरूर मिलेगा। इसके लिए आपको करीब 8,000 रुपए अपने जेब से ढिले करने होंगे। अब बिग बी के घर जाने के लिए इतनी कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी।


जाने-माने शेफ जेम्स शरमन ने पांच शेफ के साथ मिलकर फैसला किया है कि वह 20 महीनों के लिए 20 देशों में घूमेंगे और लोगों को खाना खिलाएंगे। मुंबई में इनका पॉप अप रेस्त्रां बिग बी के जूहू वाले बंग्ले प्रतीक्षा में होगा।

यह हाउस पार्टी 17 जनवरी से 21 जनवरी के बीच चलेगी। इसमें भले ही आपको बिग बी के साथ डिनर करने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन उनके घर जाकर उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा और साथ में होगा लजीज खाना।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अब कोई भी जा सकता है अमिताभ के घर, कर सकता है उनके साथ लंच, जानिए कैसे?

ट्रेंडिंग वीडियो