सुशांत ने फिल्मी पर्दे पर धोनी का किरदार निभाने के लिए 9 माह खेली क्रिकेट
धोनी की रोल में घुसने के लिए सुशांत ने 9 महीने तक कई घंटों तक लगातार
क्रिकेट खेली। यह फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज हो रही है


मुंबई। भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह ने इस रोल के काफी कड़ी मेहनत की। धोनी की रोल में घुसने के लिए सुशांत ने 9 महीने तक कई घंटों तक लगातार क्रिकेट खेली। तब कही जाकर वे धोनी की किरदार में फिट बैठ पाए। बता दें नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज हो रही है।
हाल ही में एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रखा है। यह ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर देखने से पता चल रहा है कि सुशांत धोनी की किरदार में एकदम परफेक्ट बैठ रहे हैं। सुशांत ने अपने आपको धोनी का क्लोन बनाने के लिए घंटों तक क्रिकेट का अभ्यास किया करते थे। साथ ही वे धोनी का वीडियो भी देखा करते थे।
कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सुशांत धोनी के फेमस हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते दिख रहे थे। इस शॉट की प्रैक्टिस करते हुए सुशांत ने वही परफेक्शन दिखाया और गेंद को वहीं हिट किया जहां धोनी आमतौर पर मारते हैं। इस सबके बावजूद सुशांत के लिए सबसे कठिन था कैप्टन कूल के माइंडसेट को समझना। वह जानना चाहते थे कि जब धोनी फील्ड पर होते हैं तो कैसा सोचते हैं. मैच जीतने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है।
एक इवेंट में धोनी ने सुशांत की मेहनत की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि सुशांत को उनके जैसा दिखने के लिए नौ महीने तक लगातार कई घंटों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी। सुशांत रोजाना तीन घंटे तक बल्लेबाजी किया करते थे। इससे धोनी की तरह दिखने में उन्हें काफी मदद मिली। कहा जा रहा है कि धोनी खुद यह देखकर हैरान है कि कैसे सुशांत ने उनके बोलने, चलने और खेलने की स्टाइल को अपना लिया। सुशांत ने भी उसी ग्राउंड पर अभ्यास किया जहां धोनी अपने करियर की शुरुआत में खेला करते थे।
Hindi News / Entertainment / Bollywood / सुशांत ने फिल्मी पर्दे पर धोनी का किरदार निभाने के लिए 9 माह खेली क्रिकेट