scriptनॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान | Non- interlocking upset, passenger trains canceled due to | Patrika News
बिलासपुर

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

सारागांव देवी-खरसिया खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन परियोजना पर कार्य चलने
के कारण 26 फरवरी से 14 मार्च तक पैसेंजर गाडि़यों का परिचालन पूरी तरह बंद
है

बिलासपुरMar 03, 2016 / 10:44 am

Kajal Kiran Kashyap

train

train

बिलासपुर. सारागांव देवी-खरसिया खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन परियोजना पर कार्य चलने के कारण 26 फरवरी से 14 मार्च तक पैसेंजर गाडि़यों का परिचालन पूरी तरह बंद है। इससे इस रूट पर सफर करने वाले रेलयात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं कई यात्री अपने गतंव्य स्थान पर जाने के लिए अन्य साधनों का उपयोग कर रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत आने वाले सारागांव देवरी-खरसिया रेल खंड के मध्य तीसरी लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। इसका सीधा असर इस रूट की ट्रेनों पर पड़ रहा है। 29 फरवरी से कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि आने वाले 14 मार्च तक यह स्थिति बनी रहेगी। इधर बुधवार को भी इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलीं। इससे एक्सपे्रस ट्रेनों में भारी भीड़ रही। लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। इन परिस्थितियों में कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। वहीं कई लोगों ने अन्य साधनों का सहारा लिया।

आज ये ट्रेनें रद्द
58214/58213 बिलासपुर-झारसुगड़ा-बिलासपुर पैंसंेजर व 68735/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ रद्द रहेगी। वहीं 58117/58118 झारसुगडा-गोंदिया-झारसुगडा पैसेंजर झारसुगड़ा व बिलासपुर के मध्य रद््द रहेगी। गाड़ी संख्या 58118 गोंदिया-झारसुगडा पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त कर, गाड़ी संख्या 58117 के रूप में इसके निर्धारित समयानुसार बिलासपुर से गोंदिया के लिए रवाना किया जाएगा।

Hindi News/ Bilaspur / नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो