scriptहरियाणा सरकार के पैसे से दौड़ेंगी ट्रेन- सांसद धर्मवीर सिंह | Train will by Haryana government money: MP Dharmveer Singh | Patrika News
भिवानी

हरियाणा सरकार के पैसे से दौड़ेंगी ट्रेन- सांसद धर्मवीर सिंह

हरियाणा सरकार व रेलवे की 50-50 प्रतिशत सांझेदारी के तीन प्रोजेक्ट मंजूर, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

भिवानीJan 13, 2016 / 12:06 pm

युवराज सिंह

MP dharmbir singh

MP dharmbir singh

भिवानी। भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब जल्द ही हरियाणा सरकार के पैसे से टै्रक पर रेल दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए रेलवे ने हरियाणा सरकार को कारर्पोशन का गठन करने की अनुमति दे दी है। भारतीय रेलवे के इस नये प्रपोजल के तहत अब रेलवे के नये प्राजेक्ट के लिए 50 प्रतिशत धन रेलवे व 50 प्रतिशत धन राज्य सरकार खर्च कर नया निर्माण करवा सकेंगे। यह बात उन्होंने भिवानी में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भिवानी में कही।

50 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार उठाएंगी
भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रेलवे की इस नई योजना के तहत तीन प्रपोजल बनाकर रेलवे को भेज दिए हैं। जिसमें से एक प्रपोजल अम्बाला व दो प्रपोजल उनके भिवानी-महेन्दगढ़ संसदीय क्षेत्र के हैं, जिनमें दादरी से झज्जर होते हुए फरू$ख नगर व लोहारू-भिवानी रेलवे लाईन शामिल हैं। जिनका 50 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार उठाएंगी।

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान में अनेक सामाजिक संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ये विचार भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने स्थानीय हनुमान जोहड़ीधाम में महंत चरणदास के साानिध्य में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अव्वल रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया
उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के अलावा विभिन्न स्कूलों की अढ़ाई सौ से अधिक बेटियों को सम्मानित किया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने वाली संस्थाओं तथा जूड़ों व कराटे में अव्वल रहने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने एैच्छिक कोष से कराटे एसोसिएशन को दो लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
सांसद ने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए गए कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सशक्तिकरण अभियान, पर्यावरण मुक्त वातावरण व नशा विरोधी अभियानों के मद्देनजर समाज शीघ्र ही नई बुलंदियों को छूएगा और देश में नई क्रांति का दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जब भी देश व समाज पर आपत्ति आई है तब ही महापुरूषों ने अपने अध्यात्मवाद के शंख से समाज में नई चेतना और जागृति लाने का काम किया है। वर्तमान समय में निज हित को छोडक़र जो व्यक्ति या संस्था समाज सेवा में लगे हुए है वे भी देश व समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारे भी इस विज्ञान के युग में समाज व देश को तरक्की की ओर अग्रसर करने का कार्य कर रही है। सरकार व समाज के प्रयासों से सर्वमंगल हिताय समाज की परिकल्पना सार्थक दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ विषय पर बहुत ही मार्मिक भजनों व गीतों का प्रदर्शन किया गया।

Hindi News/ Bhiwani / हरियाणा सरकार के पैसे से दौड़ेंगी ट्रेन- सांसद धर्मवीर सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो