scriptASTROLOGY: करियर की दिशा बताते हैं ये वार, यहां जानें अपना भाग्य | Indian Astrology & Horoscope | Patrika News
भोपाल

ASTROLOGY: करियर की दिशा बताते हैं ये वार, यहां जानें अपना भाग्य

mp.patrika.com सोमवार से रविवार के बीच जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको खुद को समझने और उसके अनुरूप अपने करियर बनाने में सहायता करता है।

भोपालJun 17, 2016 / 10:49 am

Manish Gite

Astrology

Astrology


ज्योतिष शास्त्र ऐसा विज्ञान है, जो व्यक्ति के जन्म लेने के दिन के आधार पर भी स्वभाव बता देता है। हर व्यक्ति पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। क्योंकि व्यक्ति के जन्म लेने के समय ब्रह्मांड में जो ग्रह विद्यमान होता है, उसका प्रभाव जन्म लेने वाले व्यक्ति पर जरूर पड़ता है। हर दिन का स्‍वामी अलग है, इसलिए उसका प्रभाव भी अलग होता है। 

mp.patrika.com सोमवार से रविवार के बीच जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको खुद को समझने और उसके अनुरूप अपने करियर बनाने में सहायता करता है। आइए जानते हैं आपके जन्म दिवस पर आपका स्वभाव कैसा है और आपकों अपे कैरियर में क्या सावधानियां रखना चाहिए…।


सोमवार को जन्मे लोग दयालु होते हैं
सोमवार के दिन पैदा होने वाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं। यह दिन चंद्र प्रधान होता है। इसलिए यह लोग गोरे रंग के होते हैं। इनके अंदर कल्पनाशीलता, दया का भाव, नम्रता का गुण होता है। सोम को जन्मे व्यक्तियों को मां का प्यार और दुलार ज्यादा मिलता है।

इन करियरः पर्यावरण का क्षेत्र, समुद्र विज्ञान, पानी से जुड़े रोजगार जैसे मत्‍स्‍य पालन और मछली, पत्थरों का कारोबार, कपड़े का धंधा फलता है। किसी अच्छे काम करने के लिए जाए तो सफेद शर्ट पहनकर जाए, काम सफल हो जाएगा। सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें और उस क्षेत्र को चुनें, जिसमें सफेद रंग को अहमियत दें। जैसे पानी, कपड़ा, फूल, पत्थर आदि से जुड़ा व्यवसाय।

शुभ रंगः सफेद
शुभ अंकः 2 
शुभ दिनः सोमवार, शुक्रवार, रविवार


मंगलवारः नहीं सह पाते हैं आलोचना
मंगल को जन्मे व्यक्ति क्रोधी, उग्र, पराक्रमी, अदम्य उत्साही, साहसी, जुझारू, आलोचना सहन नहीं करने वाले और सभी लोगों को एकजुट करने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता अन्य के मुकाबले ज्यादा होती है। जिम्मेदा‍‍रियों वाले कार्य भी यह आसानी से पूरा कर लेते हैं।

इनका करियरः
पुलिस, सेना, नौकरशाह, राजनीति या खेल में अपना करियर बना सकते हैं।
शुभ रंगः लाल, महरून
शुभ अंकः 3,6,9
शुभ दिनः मंगलवार, शुक्रवार


बुधवारः कई टेलेंट वाले होते हैं यह लोग
इस दिन जन्मे व्यक्ति असमंजस में रहते हैं। वे एक समय में कई कामों को हाथ में ले लेते हैं, जिससे इन्हें परेशानियां होती हैं। वैसे स्‍वभाव से ये शांतिप्रिय, बेहद बुद्धिमान और सभ्य होते हैं। यह हर बात बोल देते हैं, इसलिए यह मन के साफ होते हैं। यह इतने भोले होते हैं कि कई बार दूसरों की गलतियां तक अपने ऊपर ले लेते हैं। कई कला भी जानते हैं यह लोग।

इनका करियरः
प्रकाशन के क्षेत्र में, लेखक, पत्रकार भी बन सकते हैं और सेल्समैन के रूप में भी अच्‍छी प्रतिष्ठा बना सकते हैं।

शुभ दिनः बुधवार व शुक्रवार
शुभ अंकः 3, 6
शुभ रंगः हरा, पीला


गुरुवारः मेहनती होते हैं यह लोग
गुरु को जन्मे लोग मधुर स्‍वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। यह जीवन को हमेशा उत्साह से जीते हैं। यह कल-परसों की बातें छोड़ आज में भरौसा करते हैं, इसलिए हमेशा खुश मिजाजी से रहते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण यह किसी को धोखा नहीं दे पाते हैं। यह किसी का हक नहीं मारते, बल्कि उसे हक दिलाने के लिए भी तत्पर रहते हैं।

इनका करियरः
क्लर्क से लेकर न्यायाधीश तक बनते हैं। धर्म गुरु या धर्म की संस्था से जुड़ जाते हैं। राजनीति के साथ-साथ अच्छे लेखक भी होते हैं। अपने जीवन में पत्रिका का प्रकाशन करते हैं।
शुभ दिनः मंगलवार, गुरुवार
शुभ अंकः 4


शुक्रवारः मौज-मस्ती के शौकिन होते हैं यह लोग
शुक्रवार को जन्मे व्यक्ति कला में रुचि रखते हैं। यह व्यक्ति दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है। सौंदर्यप्रेमी, मृदुभाषी, पर्यटन के शौकीन होते है। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले ज्यादा होती है। सुंदर कपडे़ पहनने और अलग-अलग अंदाज में आभूषण पहनने के भी शौकिन होते हैं। इत्र लगाना इन्हें बेहद अच्छा लगता है।

करियरः
पर्यटन के क्षेत्र में, फैशन और डिजायनर, कला, विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, ज्वेलरी से जुड़ा व्यवसाय करने वाला बनना चाहिए।

शुभ रंगः सफेद, सुनहरी
शुभ अंकः 7
शुभ दिनः बुधवार, शुक्रवार

यह भी पढ़ेंः ASTROLOGY: पार्टनर के बेहद करीब गुजरेंगे हर पल, क्या कहती है आपकी राशि

शनिवारः संकोची होते हैं इस दिन जन्मे व्यक्ति
शनि के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति साहसी होते हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या होती है। देर से सोना और देर जागना इन्हें पसंद होता है। जो मिल गया खा लिया। जब काम करने की बात आती है तो यह बेहद मेहनत करते हैं। सफलता के मार्ग में लाख रुकावटें आने के बावजूद भी वे सफलता हासिल कर लेते हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी यह अच्छे से निभाते हैं। काफी संकोची भी होते हैं। ये सांवले रंग के हो सकते हैं।

इनका करियरः
डॉक्टर, इंजीनियर और वाहनों के मैकेनिक हो सकते हैं।
शुभ अंकः 3, 6, 9
शुभ दिनः शनिवार, मंगलवार


रविवार को जन्मे व्यक्तियों में होता है आकर्षण
रविवार को जन्म लेने वाले लोग काफी सुंदर होते हैं। गेहुंए रंग के होते हैं। इनके चेहरे पर दूसरों से अलग ही तेज होता है। बेहद महत्वाकांक्षी और उत्साही भी होते हैं। जल्दबाजी में यह काम करते हैं। मेहनत से कभी घबराते नहीं हैं। हर काम को रुचि से करते हैं। समय के पाबंद तो यह बिल्कुल नहीं होते हैं।

इनका करियरः
ये किसी भी क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम से ऊंचाइयों को छूते हैं। यह लोगों के लिए मिसाल और प्रेरणा बनते है। इनमें क्षमता अधिक होती है।

शुभ रंगः लाल
शुभ दिनः रविवार, सोम, शुक्र
शुभ अंकः 7




Hindi News / Bhopal / ASTROLOGY: करियर की दिशा बताते हैं ये वार, यहां जानें अपना भाग्य

ट्रेंडिंग वीडियो