scriptजापान में 603 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन | Japan's maglev train sets world record: 603 kph | Patrika News
एशिया

जापान में 603 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन

जापान की अत्याधुनिक मैगलेव ट्रेन 603 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ दुनियाभर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है 

Apr 21, 2015 / 09:30 pm

भूप सिंह

Japan maglev train

Japan maglev train

टोक्यो। जापान की अत्याधुनिक मैगलेव (पटरी के ऊपर हवा में दौड़ने वाली) ट्रेन ने मंगलवार को परीक्षण के दौरान 603 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ दुनियाभर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

माउंट फूजी के नजदीक किए गए इस परीक्षण में सात कोच वाली यह ट्रेन 11 सेकेंड तक 600 किमी प्रति घंटा से ऊपर की रफ्तार में रही। इस ट्रेन ने एक सप्ताह से भी कम समय पहले 590 किमी प्रति घंटा का नया रिकॉर्ड बनाया था। उससे पहले भी इसी ने वर्ष 2003 में 581 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड बना दुनिया को चौंकाया था।

यह नई ट्रेन अपनी पटरी से 10 सेमी ऊपर दौड़ती है। इसके ऑपरेटर जापान सेंट्रल रेलवे का कहना है कि वह वर्ष 2027 में टोक्यो और मध्य जापान के नागोया शहर के बीच 286 किमी रेलखंड पर 500 किमी प्रतिघंटा की उच्चतम स्पीड के साथ यह रेल चलाने की योजना बना रही है।

Hindi News/ world / Asia / जापान में 603 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन

ट्रेंडिंग वीडियो