scriptहिन्दी में मनपसंद न्यूज पढऩे पर पैसे दे रही है ये मोबाइल एप | read hindi news on smartphone and earh money through Gogo app | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

हिन्दी में मनपसंद न्यूज पढऩे पर पैसे दे रही है ये मोबाइल एप

यह एप यूजर्स को मनचाही न्यूज तथा लेख उनके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है

Feb 16, 2016 / 09:32 am

Anil Kumar

gogo mobile app

gogo mobile app

नई दिल्ली। अब आप अपने फोन पर फ्री में मनचाही हिंदी न्यूज पढ़कर भी पैसा कमा सकते हैं। भारत की लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल एप गोगो के नए गोगो एप पर यूजर्स अब न सिर्फ अपनी मनपसंद न्यूज अब हिंदी में पढ़ सकते हैं, बल्कि गोगो उन्हें फ्री टॉक टाइम भी मिलेगा।

200 से ज्यादा हिंदी भाषा लेख
मोबाइल एप गोगो ने हाल ही में यह नया एप लॉन्च किया है जिसमें हर रोज 200 से अधिक हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित किए जायेंगे। यह एप मोबाइल यूजर्स को उनकी मर्जी के अनुसार न्यूज एवं लेख एंड्रॉयड फोन की लॉक स्क्रीन उपलब्ध करवाती है। यह एप हिंदी में न्यूज पढऩे वाले यूजर्स को प्वॉइंट्स देता है तथा जिसें कैश के रूप में बदलकर टॉक टाइम रिचार्ज किया जा सकता है।


ऐसी न्यूज भी पढ़ सकते हैं
गोगो की इस नई सर्विस यूजर्स न सिर्फ ताजा खबरें बल्कि तकनीकी, खान-पान और स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित लेख हिंदी भाषा में पढ़ सकते हैं। इस एप का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को कई तरह की विषय वस्तु से संबंधित लेख आसानी से उनके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराना है। यह एप यूजर्स को बेस्ट लेखों के साथ गोगो पॉइंट्स जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्रॉयड यूजर्स को फ्री टॉक टाइम मिलेगा।

Hindi News/ Gadgets / Apps / हिन्दी में मनपसंद न्यूज पढऩे पर पैसे दे रही है ये मोबाइल एप

ट्रेंडिंग वीडियो