scriptइस तरह लगाएं Mehandi तो खूब रचेगी, लंबे समय तक टिकेगी | Latest Mehndi Design 2017 mehndi lagane aur rachane ke tips in hindi | Patrika News
आगरा

इस तरह लगाएं Mehandi तो खूब रचेगी, लंबे समय तक टिकेगी

मेहंदी एक्सपर्ट से जानें Mehandi लगाने का सही तरीका

आगराJul 28, 2017 / 01:09 pm

suchita mishra

 mehndi designs

mehndi designs

सावन, हरियाली तीज, रक्षाबंधन, कोई वैवाहिक उत्सव या कोई अन्य खुशी का मौका हो तो आमतौर पर महिलाओं में Mehandi लगाने का चलन है। इसे महिलाओं के सौंदर्य और श्रंगार का हिस्सा माना जाता है। आजकल लोगों की शिकायत होती है कि Mehandi चढ़ती तो गहरी है, लेकिन पहले की तरह ज्यादा दिन टिकती नही। आइए मेहंदी एक्सपर्ट निधि जायसवाल से हम जानते हैं इसकी वजह, मेेहंदी लगाने का तरीका और लंबे दिनों तक चढ़े रहने के उपाय।

इसलिए नहीं टिकती Mehandi
आजकल मेहंदी के कोन आसानी से बाजारों में मिल जाते हैं इसलिए लोगों ने घरों में इन्हें बनाना काफी कम कर दिया है। बाजार की मेहंदी में केमिकल होने के कारण ये जितनी जल्दी गहरी होती है उतनी ही जल्दी उतर भी जाती है। इसके अलावा जब ये उतरती है तो परतों में उतरती है इसके कारण उतरते समय इसका रंग काफी खराब हो जाता है। इसलिए कोन खरीदने की बजाय इसे घर में बनाएं।


ऐसे तैयार करें मेहंदी Mehandi Lagane Ki Vidhi

सबसे पहले मेहंदी पाउडर को बिल्कुल बारीक कपड़े से छान लें। एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें इसमें आधा चम्मच कत्था, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चायपत्ती डालकर अच्छे से उबालें। अब मेहंदी को एक चौड़े बर्तन में लें। पानी जब ठंडा हो जाए तो इसे धीरे—धीरे डालते हुए मेहंदी को अच्छे से ऐसे मिलाए कि एक भी गांठ शेष न रहे। मेहंदी को लसीला बनाने के लिए दो-चार भिंडी को भी पानी के साथ उबाल सकते हैं। यदि चुकंदर का मौसम हो तो इसे घिसकर बारीक कपड़े से छानकर रस निकालें पर मेहंदी में डालें, खूबसूरत रंग चढ़ेगा। ध्यान रहे मेहंदी को कम से कम 2 से 3 घंटे भिगोएं।

मेहंदी लगाते समय रहे ध्यान
एक पॉलिथिन से कोन बना लें और इसमें बारीक सुई से छेद करें। अब इसमें मेंहंदी भर लें। हाथों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद पोंछकर ही मेहंदी लगवाएं। लेटेस्ट डिजायन के लिए बाजार ​में बिकने वाली किताबों की मदद ले सकते हैं। धीरे—धीरे कोन को दबाते हुए मेहंदी का डिजायन तैयार करें। जब मेहंदी सूखने लगे, तब इस पर नींबू का रस और चीनी मिले पानी का लेप करें। कम से कम 8 से 9 घंटे मेहंदी रखें। जितनी देर हाथों पर मेहंदी रहेगी उतनी ही अच्छी रचेगी।

मेहंदी सूखने के बाद
मेहंदी सूखने के बाद इसे किसी बिना धार वाले चाकू से की मदद से या दोनों हाथों को रगड़ कर उतारें। उतारने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करके सावधानीपूर्वक इसका धुआं लें। 2 से 3 घंटे तक इस पर पानी न डलने दें। यदि जरूरी हो तो काम पॉलिथिन पहनकर या ग्लव्स पहनकर करें। इसके बाद आपकी मेहंदी का रंग भी बहुत खूबसूरत आएगा, साथ ही ये जल्दी उतरेगी भी नहीं।

Hindi News/ Agra / इस तरह लगाएं Mehandi तो खूब रचेगी, लंबे समय तक टिकेगी

ट्रेंडिंग वीडियो