तमिलनाडु तटीय पुलिस ने कहा समुद्री लुटेरों ने नाव से वॉकी-टॉकी और जीपीएस लूट लिए। नागपट्टिनम मछुआरा संघ के नेता आर. एंटनी जॉनसन ने कहा समुद्री डाकू श्रीलंका के थे। उनके द्वारा समुद्र के बीच में लगातार हमारा पीछा कर हमला किया जा रहा है। चाहे वह समुद्री डाकुओं का हमला हो या श्रीलंकाई नौसेना के मछुआरों द्वारा मशीनीकृत नौकाओं को पकडऩा या जब्त करना, हम पर नियमित रूप से हमले किए जाते हैं।