अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से सतर्क जवानों ने तस्कर को बांग्लादेश की तरफ़ से भारतीय सीमा में सोने के बिस्किट के साथ घुसपैठ करते समय पकड़ा। पकड़े गए सोने के बिस्किट का वज़न 1402 ग्राम है जबकि उसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमत 1,05,15,500 ₹ रुपया है।
सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी की बड़ी तस्करी की साज़िश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चल रही है। खबर है कि करोड़ों रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सभी एंट्री गेटों पर अलर्ट किया गया था। इसी बीच कंट्रोल रूम के सीसीटीवी (CCTV) तस्वीरों में राजकोल एंट्री प्वाइंट पार कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। वहाँ संदिग्ध बूढ़े व्यक्ति को भारतीय सीमा में घुसते देखा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने के बिस्कुट बरामद हुए। तस्कर की पहचान राम तरफदार के तौर पर हुई है। पकड़ा गया तस्कर राजकोल गांव, उत्तरी 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।