इससे ज्यादा शर्मनाक और घटिया बयान नहीं हो सकता
उन्होंने कहा कि यह भारत के वास्तविक स्वरूप की लड़ाई है। अब यह विषय चुनाव या राजनीति का नहीं, बल्कि, भारत के अस्तित्व का बन गया है, क्योंकि, सैम पित्रोदा भारत के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। यह प्राचीन भारत में लोकतंत्र की व्यवस्था के प्रति उनकी अज्ञानता और अवमानना का प्रतीक है। वह स्किन के कलर के आधार पर भारतीयों को बांटने की बात कर रहे हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक और घटिया बयान नहीं हो सकता है।लगातार सनातन, भारत एवं भारतीय लोकतंत्र का अपमान कर रहे
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन हैं और राहुल गांधी के मेंटर भी हैं। वह लगातार सनातन, भारत एवं भारतीय लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं, दुनियाभर में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान से किनारा किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह कांग्रेस किस तरह का किनारा करती है कि ना राहुल गांधी कुछ बोलते हैं, ना ही सोनिया गांधी कुछ बोलती हैं।उन्होंने कहा कि देश की जनता इस इशारे को बखूबी समझती है कि कांग्रेस की मंशा देश को विभाजित करने और बाहरी शक्तियों के हाथ में सौंपने की है। वह विदेशी शक्तियों के हाथ में खेल रहे हैं। राजीव चंद्रशेखर ने भी कहा कि सैम पित्रोदा लगातार इस तरह का बयान दे रहे हैं और कांग्रेस पार्टी उनसे किनारा करने की बात करती रहती है, आखिर यह किस तरह का किनारा करना है ?