scriptभूमध्य सागर के नीचे पृथ्वी की परत उलटा होने से स्पेन में गहरे भूकंप का खतरा | Danger of deep earthquake in Spain due to inversion of earth's crust | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भूमध्य सागर के नीचे पृथ्वी की परत उलटा होने से स्पेन में गहरे भूकंप का खतरा

चीनी भूविज्ञानी दाओयुआन सन ने बताया कि 1954 के बाद स्पेन के शहर ग्रेनाडा के नीचे 600 किलोमीटर से अधिक गहराई वाले पांच बड़े भूकंप इसका प्रमाण है।

Mar 02, 2024 / 11:40 pm

pushpesh

भूमध्य सागर के नीचे पृथ्वी की परत उलटा होने से स्पेन में गहरे भूकंप का खतरा

भूमध्य सागर के नीचे पृथ्वी की परत उलटा होने से स्पेन में गहरे भूकंप का खतरा

मेड्रिड. एक नए अध्ययन में सामने आया है कि पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट के पलट जाने के कारण स्पेन में बड़े और गहरे भूकंपों का खतरा बना हुआ है। एक भूकंपीय रिपोर्ट के अध्ययन में पता चला कि जब अफ्रीका और यूरेशिया धीरे-धीरे टकराए तो भूमध्य सागर के नीचे ग्रह की सतह का एक टुकड़ा पलट गया। चीनी भूविज्ञानी दाओयुआन सन ने बताया कि 1954 के बाद स्पेन के शहर ग्रेनाडा के नीचे 600 किलोमीटर से अधिक गहराई वाले पांच बड़े भूकंप इसका प्रमाण है।
स्पेन में 2010 के बाद आए भूकंपों के अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने कहा कि जब पृथ्वी की सतह के नीचे की टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे को धकेलती हैं तो वे आमतौर पर विस्थापित हो जाती हैं, जो एक प्रक्रिया के तहत एक-दूसरे के नीचे खिसक जाती हैं। इसे सबडक्शन कहा जाता है। ये टकराव कभी-कभी प्लेट के धंसने वाले हिस्से को नष्ट कर देते हैं और परत को ऊपर उठा देते हैं, जिससे पहाड़ बन जाते हैं और दोनों प्लेट आपस में जुड़ जाती हैं। समय के साथ एक परत पृथ्वी के नीचे की ओर धंसती रहती है। ऐसा ही अफ्रीकी और यूरेशियन प्लेटों के बीच की सीमा पर हुआ, जहां भूमध्यसागरी तल धीरे-धीरे यूरोप के नीचे धंस रहा है।

Hindi News/ world / Miscellenous World / भूमध्य सागर के नीचे पृथ्वी की परत उलटा होने से स्पेन में गहरे भूकंप का खतरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो