scriptडंफर ने पति-पत्नी को रौंदा…मांस के लोथड़े सड़क पर फैले | While trying to escape after the accident, the dumper crushed the husband and wife… pieces of flesh were scattered on the road | Patrika News
कानपुर

डंफर ने पति-पत्नी को रौंदा…मांस के लोथड़े सड़क पर फैले

कानपुर के महाराजपुर में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महाराजपुर घाटू खेड़ा पुल के पास पुलिस की वसूली से भाग रहे अवैध खनन के डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। सीमा विवाद की वजह से पुलिस शव नहीं उठा रही। सड़क पर कई घंटे तक शव पड़े रहे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर रोड जाम कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी लदा डंपर को मौके से पकड़ लिया। मृतक दंपती तिलसहरी निवासी बताए जा रहे हैं।

कानपुरApr 30, 2024 / 06:00 pm

anoop shukla

मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में पहिए के नीचे आए पति-पत्नी को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था की शव के लोथड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे। पति-पत्नी के साथ मौजूद बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाटूखेड़ा पुल के पास का है। आसपास के लोगों ने घायल बेटे को कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया है। गुस्साए गांव वालों ने मौके पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। ACP चकेरी दिलीप सिंह और SDM समेत सर्किल फोर्स मौके पर पहुंची। लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया।
तिलशहरी खुर्द गांव में रहने वाले मुंशीलाल निषाद (60), पत्नी नन्हकी देवी (55) और बेटे श्रीराम (32) के साथ बाइक से फतेहपुर के जहानाबाद जा रहे थे। घाटूखेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुंशीलाल और नन्हकी देवी डंपर के पहिए के नीचे आ गए। जबकि श्रीराम डंपर की टक्कर लगने से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मगर, ड्राइवर ने भागने के चक्कर में पति-पत्नी को रौंद दिया। दोनों की मौत के बाद ड्राइवर थोड़ी दूर पर डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी।

Home / Kanpur / डंफर ने पति-पत्नी को रौंदा…मांस के लोथड़े सड़क पर फैले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो