scriptआईएमडी मौसम अलर्ट: 3 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 15 मई तक आंधी और झमाझम बारिश | UP weather alert: Western disturbance active on May 3, heavy rain and storm | Patrika News
कानपुर

आईएमडी मौसम अलर्ट: 3 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 15 मई तक आंधी और झमाझम बारिश

आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 3 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश भी होने की संभावना है। जानें प15 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

कानपुरMay 02, 2024 / 08:24 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 3 मई की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंचने की संभावना है। जिसका असर 6 मई से मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। इस बीच तापमान में काफी वृद्धि होगी। लू चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावना है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 5 और 6 मई को तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मई महीने में पहला पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पहुंच रहा है। जिसके 3 मई की रात को पहुंचाने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों में दो दिन बाद दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई से मौसम में परिवर्तन आएगा। जब तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। यह स्थित 15 मई तक बनी रहेगी।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Home / Kanpur / आईएमडी मौसम अलर्ट: 3 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, 15 मई तक आंधी और झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो