scriptजानिए कहां है आरिफ के सारस का नया ठिकाना,15 दिनों के लिए किया गया क्वारंटाइन | Know where is the new abode of Arif's stork, quarantine done for 15 days | Patrika News

जानिए कहां है आरिफ के सारस का नया ठिकाना,15 दिनों के लिए किया गया क्वारंटाइन

locationकानपुरPublished: Mar 26, 2023 12:43:24 am

Submitted by:

Avanish Kumar

Arif and Saras : आरिफ का दोस्त सारस अब कानपुर प्राणी उद्यान पहुंच गया है। यहां उसे 15 दिन का क्वारंटीन किया गया है। सारस को लखनऊ पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में रायबरेली से कानपुर पहुंचाया गया है।

जानिए कहां है आरिफ के सारस का नया ठिकाना,15 दिनों के लिए किया गया क्वारंटाइन

जानिए कहां है आरिफ के सारस का नया ठिकाना,15 दिनों के लिए किया गया क्वारंटाइन

Arif and Saras : अमेठी निवासी आरिफ और सारस चर्चा इस समय पूरे प्रदेश व देश में हो रही है। वहीं, सारस को लेकर जमकर सियासत भी जोरों पर है।

अमेठी के आरिफ से बिछड़ने के बाद सारस को अलग-अलग ठिकानों पर रखा जा रहा है। जिसके चलते शनिवार की देर शाम आरिफ के सारस को नया ठिकाना मिल गया है।
अब आरिफ के सारस को कानपुर के प्राणी उद्यान पहुंचाया गया है। जिसकी पुष्टि कानपुर प्राणी उद्यान ने एक पत्र जारी करके कर दी है।

15 दिनों के लिए किया गया है क्वारंटाइन
अमेठी में रहने वाले आरिफ और उनके सारस की दोस्ती जगजाहिर है। वही वन विभाग ने सारस को आरिफ से अलग कर उसे समसपुर पक्षी विहार ले गया थे। जहां से सारस गायब हो गया था।
सारस के कथित तौर पर लापता होने के चलते यूपी की सियासत भी गरमा गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में वन विभाग ने सारस को ढूंढ निकाला था। जिसके बाद से लगातार सारस के नए ठिकाने को लेकर कयास सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे थे।
शनिवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ और रायबरेली के पशुचिकित्सक व कर्मचारियों की टीम सारस को लेकर देर शाम कानपुर प्राणि उद्यान पहुंच गई है। जहां आरिफ के 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
पूरी तरह से स्वस्थ है सारस

कानपुर प्राणि उद्यान के मीडिया प्रभारी वी.एस तोमर ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह, प्राणि उद्यान, लखनऊ पशुचिकित्सक एवं कर्मचारियों की देख-रेख में सारस को लाया गया है।
जिसे कानपुर प्राणि उद्यान में बने पशुचिकित्सालय में 15 दिन के लिए क्वारेनटाइन में रखा गया है। डाक्टरों ने सारस का परीक्षण किया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो