scriptगोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को किया आगाह, छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा | Govind Singh Dotasara Warned Bhajanlal government if Teased will Destroy You Know why he said so | Patrika News
जयपुर

गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को किया आगाह, छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा

राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार चेताया। उन्होंने कहा – छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा।

जयपुरMay 09, 2024 / 05:59 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Govind Singh Dotasara Warned Bhajanlal government if Teased will Destroy You Know why he said so

राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मामले में कांग्रेस और भाजपा में ठनी

Dotasara Warned Bhajanlal Government : राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को फिर से हिन्दी मीडियम स्कूलों में बदलने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने अफसरों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दी है। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा की ठन गई है। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान ने सबको चौंका दिया है। डोटासरा ने भजनलाल सरकार को आगाह किया कि अगर उन्होंने अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों को बदलने की कोशिश की तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में लगभग 2070 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में तब्दील कर दिया था। इन स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल नाम दिया गया था।

यह सरकार के पतन का कारण बनेगा

गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई को लेकर भजनलाल सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा अगर अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को हिंदी में बदला गया तो यह सरकार के पतन का कारण बनेगा। अगर सरकार इस पर आगे बढ़ती है तो आम आदमी, मजदूर और किसान सड़कों पर उतर आएंगे।

कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं भाजपा नेताओं के बच्चे

भजनलाल सरकार से सवाल करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा अगर भाजपा नेताओं के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं तो क्या गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए? भाजपा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है।

Hindi News/ Jaipur / गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को किया आगाह, छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो