ग्वालियर। शहर से 14 किमी दूर ग्राम कुलैथ स्थित श्री जगन्नाथ धाम सरकार पर शनिवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही भक्त कुलैथ पहुंच गए,पहले क्षेत्रीय लोगों के साथ पूजा अर्चना की गई,इसके बाद हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दीं। शाम 4 बजे रथ यात्रा प्रारंभ होने से पहले भगवान को चावल से भरे घट चढ़ाए गए। इसके साथ ही श्री जगन्नाथ धाम से रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा पूरे गांव से होकर निकली।