दरअसल, तिवारीपुर इलाके में मौलवी सफर हुसैन (30) घर के पास एक मकान में बच्चों को अरबी पढ़ाता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर में उनकी सात साल की बेटी पढ़ने गई थी। अन्य बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे थे। मौलाना बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
महिला ने शोर मचाया तो भागकर घर में छिप गया
बच्ची के चीखने की आवाज पर उसके साथ गलत हरकत करते पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोगों के साथ वह पहुंचते आरोपी फरार हो गया। बच्ची के साथ घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर आरोपी सफर के घर पहुंच कर हो हल्ला मचाने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सफर के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, तिवारीपुर इलाके में पढ़नी गई बच्ची के साथ मौलवी के गलत हरकत की सूचना पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।