scriptशोभायात्रा में धौलपुर हुआ भगवामय, गूंजे जय श्रीराम में जयकारे | Patrika News
धौलपुर

शोभायात्रा में धौलपुर हुआ भगवामय, गूंजे जय श्रीराम में जयकारे

– कौमी एकता का संदेश देते निकली श्रीराम यात्रा

धौलपुर. धौलपुर की धरा मंगलवार को भगवा रंग में रंगी नजर आई। हर हाथों में ध्वजा और जुबां पर जय श्री राम का उद्घोष कौमी एकता का संदेश दे रहा था। इस बार अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों को अधिक उत्साह दिखा। बच्चा हो या बुजुर्ग अपने प्रभु श्रीराम के स्वागत और सत्कार के लिए आतुर था।

धौलपुरMay 01, 2024 / 06:35 pm

Naresh

शोभायात्रा में धौलपुर हुआ भगवामय, गूंजे जय श्रीराम में जयकारे Dholpur became saffron in the procession, chants of Jai Shri Ram echoed
– कौमी एकता का संदेश देते निकली श्रीराम यात्रा

धौलपुर. धौलपुर की धरा मंगलवार को भगवा रंग में रंगी नजर आई। हर हाथों में ध्वजा और जुबां पर जय श्री राम का उद्घोष कौमी एकता का संदेश दे रहा था। इस बार अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों को अधिक उत्साह दिखा। बच्चा हो या बुजुर्ग अपने प्रभु श्रीराम के स्वागत और सत्कार के लिए आतुर था। यह माहौल था श्रीराम नवमी शोभायात्रा का। जिसमें युवा श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह सभी समाज की ओर से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज ने भी बढ़-चढकऱ यात्रा स्वागत सत्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीराम का डोला की लोगों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। बता दें कि इस बार श्रीराम नवमी की शोभायात्रा को लेकर शहर भर में जबरदस्त उत्साह के बीच शोभायात्रा निकाली गई।
शहर में रामोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा संयोजक मुरारी लाल सिंघल ने बताया कि शोभा यात्रा महात्मा नंद की बगीची, पुराना शहर से शाम 6:45 बजे प्रभु श्री राम की आरती के साथ प्रारंभ हुई। यह यात्रा पुराना शहर, हरदेव नगर, लाल बाजार, सब्जी मंडी, धूलकोट, संतर रोड, बजरिया होते हुए गडरपुरा राम मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं। युवाओं के हाथ में भगवा झंडा और उल्लास दिख रहा था। सर्व समाज के युवाजन पीत वस्त्र में नजर आए। इससे पहले सुबह से ही हिंदू संगठनों के सदस्य शहर में भगवा झंडा और झंडे लगाने में जुटे रहे। शहर में जगह-जगह विद्युत सजावट की गई। पताकों से शहर तर-बतर कर दिया गया। यात्रा के दौरान श्रीराम भक्तों का सैलाब सडक़ों पर उमड़ पड़ा। मानो सारा शहर अपने प्रभु राम के स्वागत की बाट जोह रहा था।जगह-जगह हुआ भण्डारों का आयोजनशहर में निकली श्रीराम शोभायात्रा का नजारा देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन बच्चे और युवा नाच गा रहे थे। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और धर्म प्रेमियों ने भण्डारों का आयोजन किया। इस दौरान कहीं पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया तो कहीं ठण्डे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई।
मुस्लिम समाज ने सजाया रामदरबार

शहर के हरदेव नगर में मंगलवार को श्रीराम शोभायात्रा में मुस्लिम समाज ने यहां पर श्रीराम दरबार सजाकर रामजी के स्वरूप को उसमें बिठाकर पूजा-अर्चना की। यहां पर काफी लोग एकत्रित हुए। सभी ने इसबार राममंदिर निर्माण को लेकर और अधिक उत्साह दिखा। जिसमें पूर्व पार्षद शराफत खान उफ बल्ले, पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान, पूर्व पार्षद जाहिद खान, नज्जो खा, बबलू, इसरार, लियाकत खा, सद्दाम उर्फ राजा, अंकित बंसल सहित अन्य लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

Home / Dholpur / शोभायात्रा में धौलपुर हुआ भगवामय, गूंजे जय श्रीराम में जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो