दरअसल बालोतरा इलाके में रहने वाले एक फैक्ट्री कार्मिक का गला काट दिया गया। प्रतापदान नाम के इस कर्मचारी से कुछ लोगों ने पहले तो 25 अप्रेल को गंभीर मारपीट की। उसे गर्म सरियों से दाग दिया गया था। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह इतना डर गया था कि पुलिस के पास नहीं पहुंचा। बाद में उसके कार्मिक साथियों ने पुलिस के पास जाने को कहा तो पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया। मामला मात्र 1700 रुपए का था।
उसके बाद उसी व्यक्ति से 28 अप्रेल को भी मारपीट कर दी गई। उसका गला काट दिया गया। गला काटने के बाद खून से सनी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में भी पूरी तरह से जांच नहीं की। प्रतापदान के परिवार का कहना है कि पुलिस को नामजद आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब सोशल मीडिया पर प्रतापदान को न्याय दो…… ट्रेंड कर रहा है।