"आत्मा" का म्यूजिक रिलीज

मुम्बई। मुम्बई के एक मॉल में रविवार को फिल्म "आत्मा" का म्यूजिक रिलीज किया गया। इस दौरान फिल्म स्टार कास्ट बिपाशा बसु और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे। उन्होेने फैंस संग खूब मौज मस्ती की।
दोनों कलाकारों ने फिल्म के गानों पर डांस किया जबकि संगीत निर्देशक और गायक हल्दीपुर ने कुछ गाने भी गाए। "आत्मा" बेटी और उसके मृत पिता के सम्बंधों की कहानी है। सुपर्ण वर्मा निर्देशित "आत्मा" 22 मार्च को रिलीज होगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म स्टार कास्ट इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस सिलसिले में वे हाल ही जयपुर भी आए थे।