डेढ़ साल की आराध्या गाती है गायत्री मंत्र

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन अभी डेढ़ साल की है लेकिन अपनी चुलबुली हरकतों से वह मीडिया में बनी रहती है।
एक अखबार के मुताबिक ऎश्वर्या राय ने कहा कि उसकी बेटी आराध्या 1 से 10 तक गिनती और ए टू जेड तक बोल लेती है। यहीं नहीं वह पूरा गायत्री मंत्र बोल लेती है। खैर,इससे हम अदांजा लगा सकते है कि आराध्या एक आदर्श बेटी बनने को तैयार है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अभिषेक ने कहा था कि उनकी बेटी आराध्या को अपने करियर को चुनने में पूरी स्वतंत्रता होगी। हमारा फर्ज है कि हम उसे प्यार दे और एजूकेशन दिलवाएं।