शेवरले सेल यू-एस का डीजल मॉडल

नई दिल्ली। शेवरले जो की जनरल मोटर्स की सहयोगी कंपनी है, ने अपने हैचबैक मॉडल सेल यू-वीए के बेस डीजल मॉडल को लांच किया है। कंपनी ने इस कार को सेल यूवीए नाम दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 5.29 लाख रूपए रखी गई है।
तुलना
यदि हम तुलना करें तो, नई सेल यू-वीए पीएस मारूति स्विफ्ट के इंट्री लेवल डीजल मॉडल एलडीआइ से करीब 30 हजार रूपए सस्ती है। इससे पहले मारूति स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए शेवरले ने सेल को नवंबर 2012 में लांच किया था।
फीचर्स
कार का नया डीजल मॉडल पेट्रोल वेरिएंट की तरह है। कंपनी ने कार के नए मॉडल में बदलाव किया है। इस कार के बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर केपेसिटी वाला इंजन लगाया गया है जबकी बाकी वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन है।
माइलेज
शेवरले सेल पीएस 22.1 किमी. प्रति लीटर का एवरेज देगी। कंपनी का दावा है कि इस नए वर्जन का माइलेज शानदार है। डीजल इंजन में बेस मॉडल बाजार में आने के बाद शेवरले सेल यू-वीए के चार पेट्रोल और चार डीजल समेत कुल आंठ वेरिएंट बाजार में उतार चुकी है।
इंटिरीयर
कार मे जरूरी फीचर्स जैसे मैन्युअली ऑपरेटिड एसी, टिल्ड एडजस्ट स्टीयरिंग व्हील, फ्रं ट पावर विडोंज, फेबरिक सीट और रिमोट बूट ओपनर है।
डीजल में बेस वेरिएंट को पेश करने के पीछे कंपनी का अपनी गाडियों की सेल को बढ़ाना चाहती है साथ ही भारतीय बाजार में अपनी मजबूती क ो कायम रखना चाहती है।