Last updated - Thu, May 23, 2013
My Life
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Care
Rishtay
Makeover
Interior
Food & Drink
Gardening
Spirituality
Astrology
Duniya Ajab Gajab
रेप के 80 फीसदी से अधिक मामले न्यायालयों में लंबित
भारत के विभिन्न न्यायालयों में बलात्कार से जुड़े 80 फीसदी से अधिक मामले लंबित हैं। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पी सथाशिवम ने कहा है कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2011 के आंकड़े के आधार पर 83.6 फीसदी बलात्कार के मामले देश भर के विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। अकेले तमिलनाडु में वर्ष 2011 में 677 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। औसतन प्रतिदिन बलात्कार के दो मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव से निपटने में महिला वकीलों की अहम भूमिका है। मौका था तमिलनाडु महिला बार एसोसिएशन के गोल्डन जुबली समारोह का। उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश फकीर मोहम्मद इब्राहीम कलीफुल्ला ने कहा कि महिलाओं का शोषण एक सच्चाई है और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही वे मुक्त हो सकती हैं। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम वाई इकबाल ने महिला वकीलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं ने वकालत के पेशे में अच्छा मुकाम हासिल किया है।
 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal