Last updated - Sat, May 18, 2013
Entertainment
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Movie Review
Hollywood
Fashion
Kids & Cartoon
TV
Special coverage
General
थ्रिलर फिल्म में काम करेगें इमरान
मुंबई । हास्य फिल्में बनाने के लिए मशहूर प्रियदर्शन अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म में किसिंग किंग इमरान हाशमी के साथ काम करेगें। प्रियदर्शन ने बताया, मैं एक थ्रिलर फिल्म बना रहा हूं और इसके मुख्य किरदार के लिए मैने इमरान का चयन किया है। मैं अभी फिल्म की पटकथा तैयार कर रहा हूं, जिसके तैयार होने के बाद मैं फिल्म पर काम शरू कर दूंगा।

यह पहला मौका होगा जब हाशमी निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियदर्शन ने हेराफेरी, भागम-भाग, मालामाल वीकली, दे दना दन और हंगामा जैसी हास्य से परिपूर्ण फिल्में बनाई हैं।

हालांकि उन्होंने पिछले वर्ष अजय देवगन और अनिल कपूर को लेकर एक थ्रिलर फिल्म तेज भी बनाई थी, लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इन दिनो प्रियदर्शन रंगरेज बना रहे हैं।
 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal