"जीरो फिगर वाली गर्ल्स ने किया जीना मुश्किल"

मुम्बई। सुपरहिट फिल्म "मोहरा" में अपने दिलकश अंदाज से दर्शकों का मन जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि लकड़ी की तरह पतली दिखने वाली लड़कियों ने उनके जैसी महिलाओं का जीना हराम कर दिया है।
38 वर्षीय रवीना ने एक कार्यक्र म के दौरान कहा,आज जब लड़कियां डांस करती हैं तो ऎसा लगता है कि दो डंडिया नाच रहीं हैं। यह बहुत ही हास्यास्पद है। मैं हमेशा से ही महिलाओं की शालीनता और स्त्रीत्व को महत्व देती हूं।
उन्होंने कहा,आजकल अधिकतर लड़कियां डंडे की तरह पतली हैं और यह बेहद अजीब है। उन्होंने मेरे जैसे लोगों का जीना हराम कर दिया है। वैसे मैं अपने आप से संतुष्ट हूं। मैं आम इंसान हूं और मेरा वजन सामान्य है।