Last updated - Mon, May 20, 2013
My Life
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Care
Rishtay
Makeover
Interior
Food & Drink
Gardening
Spirituality
Astrology
Duniya Ajab Gajab
एलजी ऑप्टिमस-जी लॉन्च
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने ऑप्टिमस श्रेणी मे नया स्मार्टफोन लांच किया है। यह 4.7 इंच का एलजी ऑप्टिमस स्मार्टफोन एंड्रोयड 4.1 पर चलता है। इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा और 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। इसमे 32 जीबी की इंटर्नल मेमोरी है जो कि एनएफसी की सुविधा दी गई है। इसकी शुरूवाती कीमत 34,500 रूपए रखी गई है।

खुबियां
एलजी का ऑप्टिमस जी हाई एंड स्मार्टफोन सेगमेंट में नया आया है। इसमें लेटेस्ट हार्डवेयर लगा है। ऑल ग्लास डिजाइन और आगे की तरफ सिल्वर रिंग होने से यह क्लासी देता है। लेकिन इसकी वजह से इस पर आसानी से धब्बे और उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। इसका 1280 बाइ 768 पिक्सेल का 4.7 इंच डिस्प्ले काफी ब्राइट है। इसकी डिटेल्स काफी शार्प और कलर भी अट्रैक्टिव हैं।

यह थोड़ा सा रिफ्लेक्टिव लगा जिसकी वजह से इसे धूप में देखना मुश्किल हो जाता है। इसमें व्काड कोर व्कालकॉम स्टै्रपड्रैगन एस4 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 2 जीबी का रैम है और यह लेटेस्ट एड्रिनो 320 ग्राफिक्स से लैस है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 32 जीबी है । इसे यूएसबी होस्ट से एक्सटर्नल यूएसबी ड्राइव से कनेक्ट किया जा सकता है।

एलजी ने ऑप्टिमस, यह इतना लाइव है कि यूजर पसंद आ रहा हैै। यह एनिमेशन इफेक्ट्स के साथ भी सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स के मुकाबले ज्यादा तेज है। एलजी का क्यूस्लाइड मल्टीटास्किंग के लिहाज से बहुत अच्छा है। यह कुछ एप्स को दूसरे एप्स पर फ्लोटिंग मोड में चलाने की सुविधा देता है। इसमें ओवरलेइंग एप्स की ट्रांसपेरेंसी भी घटाई बढ़ाई जा सकती है। यह सैमसंग मल्टीव्यू को कड़ी टक्कर दे सकता है।

इसके 13 मेगापिक्सेल कैमरे का परफॉमेंüस एवरेज है। यह दिन की रोशनी में तो शार्प इमेज लेता है लेकिन कलर्स ओवरसेचुरेटेड होते हैं। इंडोर और कम लाइट में शूटिंग में फोटो में काफी नॉइज आता है। इसमें टाइम कैच जैसे कुछ इंटरेस्टिंग फीचर्स भी हैं। इसमें शटर प्रेस होने से पहले ही पांच फ्रेम शूट हो जाते हैं। इससे कोई अच्छा मोमेंट छूटने का रिस्क नहीं होता।

बैटरी
दूसरे एंड्रायड फोन की तरह इसकी बैटरी एक दिन से ज्यादा चलती है। इसमें 2100 मिलीएंपीयर की बैटरी लगी है। स्मार्ट फोन की बैटरी दमदार होती है जो फोन को युजर्स से लंबे टाइम तक कनेक्ट रखने में मदद करती है। साथ ही युजर्स ज्यादा से ज्यादा प्रोगाम ऑपरेट कर सकतें है और वो भी लंबे टाईम तक।

प्राइस और स्पेशिफिकेशन
इसकी शुरूवाती कीमत 34,500 रूपए रखी गई है। 768 पिक्सेल रिजोल्यूशन वाली 4.7 इंच स्Rीन, स्टैपड्रैगन एस4 व्काडकोर 1.15 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी, 13 मेगापिक्सेल रियर और 1.3 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा, एमएचएल पोर्ट, एंड्रायड 4.1 ओएसए 145 ग्राम वजन, पॉजिटिव रू बिल्ड व्कालिटी और डिजाइन बहुत अच्छे हैं। डिस्प्ले शानदार है और हार्डवेयर टॉप `ालिटी का है।

रिव्यू निगेटिव
निगेटिव में, ऑल ग्लास डिजाइन होने की वजह से इस पर उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। स्टोरेज कैपेसिटी एक्सपैंडेबल नहीं है। कैमरा औस त है।
 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal