जेएलआर फ्रीलैंडर-2 लॉन्च
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने लैंड रोवर फ्रीलैंड-2 का नया संस्करण पेश किया है। स्थानिय रूप से तैयार इस गाड़ी की मुंबई के बाजार में कीमत 43.92 लाख रूपए है। कंपनी व्दारा दी गई जानकारी के अनुसार फ्रीलैंडर-2 दो संस्करणों में उतारी गई है। 2.2 लीटर डीजल टीडी4 एसई की कीमत मुंबई में 38.67 लाख रूपए है वहीं 2.2 लीटर डीजल एसडी4 एचएसई की कीमत 43.92 लाख रूपए है।
फ्रीलैंडर-2 भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हुई है और नया मॉडल इसे और बेहतर बनाता है। ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर है। कंपनी ने कहा कि फ्रीलैंडर-2 के लेटेस्ट वर्जन में नया एक्सटीरियर डिजाइन फीचर्स, अपग्रेडेड इç`पमेंट लेवल के साथ नए रंग भी है।
इसके इंटीरियर में सेंटर कंसोल, 7 इंच कलर टच-स्क्रीन के साथ बेहतर ऑडियो सिस्टम और फुली इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम है। इसके की डॉक को पैसिव आर्ट से रीप्लस किया गया है। नए मॉडल में इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक पार्किग ब्रेक है जिससे व्हीकल के स्लोप के मुताबिक ब्रेक एडजस्ट होता है। फ्रीलैंडर-2 का रिवर्स व्यू कैमरा कीै कैपेबिलिटी भी पहले से ज्यादा अच्छा है।