Last updated - Mon, May 20, 2013
My Life
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Care
Rishtay
Makeover
Interior
Food & Drink
Gardening
Spirituality
Astrology
Duniya Ajab Gajab
सैमसंग का स्मार्टफोन-एस4 लॉन्च
न्यूयॉर्क। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपना स्मार्टफोन गलैक्सी एस-4 गुरूवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में जारी कर दिया। एप्पल आईफोन, एचटीसीवन, नोकिया लूमिया 920, सोनी एक्सपीरीया जेड की टक्कर में उतारा गया यह फोन एंड्रोइड के नवीनतम वर्जन जैली बीन और नेक्स्ट जैनेरेशन हार्डवेयर से लैस है।

फिलहाल सैमसंग ने इसकी कीमत तय नहीं की है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख जे के शिन ने कहा हमने ऎसी तकनीक और नवीन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया है जो भविष्य में हमारे काम आएगी।


"लाईफ कंपैनियन"
"लाईफ कंपैनियन" टैगलाइन के साथ लांच यह फोन अप्रेल के अंत तक दुनिया के सभी बाजारों उपलब्ध होगा। हालांकि सैमसंग की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है की यह भारत में कब लांच होगा, लेकिन माना जा रहा है कि भारत उन देशों में शामिल होगा जहां यह सबसे पहले लांच किया जाएगा।

आमतौर पर समसैंग गैलेक्सी एस उपकरणों को विश्व बाजार में उतारने के एक हफ्ते बाद ही उसे भारत में उतार देती है। सूत्रों के मुताबिक एस4 के साथ भी ऎसा ही होने की संभावना है।

एस4 की कीमत हर देश में अलग-अलग होगी। भारत में इसकी कीमत 40 हजार रूपए होने की संभावना है क्योंकि वर्तमान में गैलेक्सी एस 3 और गैलेक्सी नोटबुक 2 की कीमत क्रमश: 28 हजार और 34 हजार रूपए है।


आमतौर पर सैमसंग हार्डवेयर पर ही जोर देता रहा है, लेकिन इस बार उसने बड़े पैमाने पर साफ्टवेयर पर ध्यान दिया है। फोन में एंड्रोइड 4.2 के नवीनतम वर्णन का इस्तेमाल किया गया है।

इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो कंपनी ने इसमें तीन वर्जन उतारे हैं : 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। साथ ही फोन में 64 जीबी के माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन का वजन 130 ग्राम है और बैट्री 2600 एमएएचह है।

सैमसंग ने यह फोन एप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए उतारा है क्योंकि कई सालों से अपने आईफोन की मदद से एप्पल बाजार पर पकड़ बनाए हुए है। हालांकि सैमसंग के गैलैक्सी एस सीरीज के फोन उसे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

हालांकि गैलेक्सी एस 3 आईफोन को पछाड़ नहीं पाया था, लेकिन सैमसंग को उम्मीद है कि वह अपने नए फोन से एप्पल को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएगा। एप्पल के इस साल सितंबर माह तक नया आईफोन उतारने की उम्मीद है।
 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal