Last updated - Wed, May 22, 2013
My Life
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Care
Rishtay
Makeover
Interior
Food & Drink
Gardening
Spirituality
Astrology
Duniya Ajab Gajab
2020 तक तिगुना हो जाएगा वाहन बाजार

नई दिल्ली।भारत में कार बिक्री फिलहाल कम है लेकिन वैश्विक विपणन सूचना सेवा कंपनी जेडी पावर का मानना है कि 2020 तक कुल वाहन बाजार का आकार तिगुना बढ़कर 93 लाख इकाई हो जाएगा। बाजार अनुसंधान कंपनी ने कहा कि लोगों की खर्च करने योग्य बढ़ती आय के मद्देनजर यह क्षेत्र उक्त अवधि में सालाना 16 फीसदी दर से वृद्घि दर्ज करेगा।

जेडी पावर एशिया प्रशांतद्ध के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक ज्योफ ब्राडेरिक ने कहा कि हो सकता है वैसी तेजी न दिखे जैसी चीन में दिखी। भारत में निरंतर और धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और हमारा अनुमान है कि 2020 तक भारत का वाहन बाजार मौजूदा आकार के मुकाबले तिगुना बढ़कर करीब 93 लाख इकाई का हो जाएगा।

वृद्घि को प्रोत्साहित करने वाले कारकों के बारे में उन्होंने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्घि के मद्देनजर खर्च करने योग्य आय अर्जित करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने वाली है। युवा आबादी की संख्या बहुत अधिक होगी जो कार के संभावित खरीदार होंगे। जेडी पावर का अनुमान ऎसे समय में आया है जबकि फरवरी में भारत की कार बिRी की वृद्घि दर 12 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। मंहगे ईंधन, ब्याज दर और उपभोक्ताओं के रूझान में कमी के कारण फरवरी में कार बिRी 25.71 फीसद घटकर 1.58.513 इकाई रह गई है।

 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal