Last updated - Sun, May 19, 2013
My Life
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Care
Rishtay
Makeover
Interior
Food & Drink
Gardening
Spirituality
Astrology
Duniya Ajab Gajab
फूलों की बहार लाए ड्रेसिंग में निखार
फरवरी से अप्रैल तक रहने वाली बसंत ऋतु सबसे मनभावन और खूबसूरत होती है। इतने प्यारे मौसम के लिए हमें अपने कपड़ों का चयन भी रचनात्मक और खूबसूरत अंदाज में करना चाहिए। कुछ खूबसूरत व मनभावन टिप्स, जो कि अलग-अलग अवसर के अनुसार आपकी ड्रेसिंग में चार चांद लगा देंगे...

कॉलेज गल्र्स के लिए
फ्लोरल व बॉटनिकल लुक इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें कपड़े पर फूलों, पत्तियों, तितलियों आदि के खूबसूरत व आकर्षक रंगों के डिजाइन होते हैं। इन प्रिंट्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें आप बोल्ड और सॉफ्ट, दोनों तरह का लुक, अवसर व जगह के अनुसार पहन कर सकती हैं। यह प्रिंट्स हर रंग की महिलाओं पर फबते हैं। कॉलेज लड़कियां कैजुअल वियर के लिए फ्लोरल प्रिंट के कुर्ते, कुर्ती, टॉप्स और ट्यूनिक को सलवार, लैगिंग, जींस आदि के साथ पहन सकती हैं। स्कर्ट व फ्रॉक आपको बिंदास लुक देंगे। किसी पार्टी या खास अवसर पर फ्लोरल प्रिंट्स को वैलवेट, नेट, ब्रोकेड के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनें। प्रिंटेड डिजाइन्स में फ्लोरल एवं बॉटनिकल के अतिरिक्त कॉन्ट्रास्ट शेड्स में एशियन एथनिकल प्रिंट्स, ज्यामितीय आकार, स्ट्राइप्स और चैक्स इस मौसम में फैशन जगत में छाए हुए हैं।

बिंदास लुक- बोहो फैशन
बोहो चिक लुक यानी आजाद, बिंदास और आरामदायक लुक। बोहो फैशन का वैसे तो कोई नियम नहीं है लेकिन हल्के-फुल्के आरामदायक फैब्रिक जैसे कॉटन, डेनिम आदि के ढीले और लंबे रफल टॉप्स, वी नेक व स्कूप नेक शर्ट एवं हैंडमेड क्लोथ व एक्सेसरीज का प्रयोग किया जाता है। मटमैले रंग जैसे भूरा, हरा, कत्थई, सुनहरा, क्रीम, काला, गहरा लाल आदि सभी प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल इसमें किया जाता है। इस स्प्रिंग सीजन में बोहो लुक का बिंदास व आरामदायक लुक अपनाकर आप आराम के साथ-साथ फैशन का भी लुत्फ उठा सकती हैं। बाजार जाना हो या फिर कहीं घूमने या फिर आप घर पर हों, तो भी ये कपड़े आपके लिए आरामदायक रहने के साथ-साथ आपको दिन भर की धूप व सन टैन से भी बचाने में मददगार होंगे।

कॉन्ट्रास्ट शेड्स का प्रयोग
घर पर भी आप चटख रंगों और कॉन्ट्रास्ट शेड्स के साथ प्रयोग कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि चाहे ये हल्के-फुल्के फैब्रिक के, घर में पहनने के लिए ही हो, लेकिन चटख व कॉन्ट्रास्ट रंगों के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

कुछ अलग कॉम्बिनेशन
नारंगी के साथ लाल, पीला और हरा, नीला व पीला, सफेद के साथ सभी चटख रंग जैसे लाल, हरा, बैंगनी, काला, गाजरी, पार्टी वियर के लिए चटख रंग के सलवार और चुन्नी को प्लेन पेस्टल कलर्स के मलमल, कॉटन या फिर हैवी लुक देने के लिए वेलवेट व नेट के कुर्ते के साथ पहन सकती हैैं। इसी तरह कॉन्ट्रास्ट शेड्स में वेस्टर्न कपड़े आप पहन सकती हैैं। चटख रंग की साड़ी को कॉंन्ट्रास्ट ब्रोकेड या वेलवेट ब्लाउज के साथ पहन कर अलग दिख सकती हैं।

सफेद का जादू
सभी स्प्रिंग कलेक्शन्स में सफेद का जादू छाया हुआ रहता है तो क्यों ना आप भी इस स्प्रिंग में सफेद के जादू से रूबरू हों। यह कामकाजी महिलाओं को अलग लुक देता है और उनके व्यक्तित्व को उभारता है। वहीं कॉलेज गोइंग गल्र्स को यह भी सौम्य लुक देता है।

कामकाजी महिलाओं के लिए खास
फॉर्मल लुक के लिए सफेद के स्थान पर हल्के या पेस्टल कलर्स का प्रयोग कर सकती हैं। ये भी काफी सॉफ्ट और कूल लुक देंगे और आपको दफ्तर में आकर्षण का केंद्र बना देंगे। सफेद और हल्के पेस्टल शेड्स दिल को सुकून देते हैं। ये सदाबहार रंग सादगी व ताजगी से भरपूर होते हैं और आपको क्लासी लुक देंगे। निश्चित रूप से ये दफ्तर में आपकी एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। आप चाहें तो थोड़ा हल्की कढ़ाई, पैच वर्क या रेशम थ्रैड वर्क से थोड़ा हैवी लुक वाला कुर्ता, कुर्ती या शर्ट पहन सकती हैं।

फ्यूजन का तड़का
इस स्प्रिंग में एक तरफ हल्के और सफेद रंग का जादू चल रहा है जो कि कामकाजी महिलाओं को प्रोफेशनल लुक देगा। वहीं दूसरी तरफ चटख फ्लोरल प्रिंट्स कॉलेज गल्र्स और पार्टी में जाने की शौकीनों को बिंदास लुक देंगे।
अपर्णा शेखावत
 
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
 
 
 
 
 
 

Madhya Pradesh news | Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal