तेंदुआ खाट के नीचे जा छिपा
घर के भीतर सोती बच्ची को तेंदुआ जबड़े से दबाकर जंगल की ओर ले जा रहा था। पास ही सोती उसकी नानी की नींद खुल गई। बच्ची की जान पर बनता देख महिला तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुआ खाट के नीचे जा छिपा। करीब 10 मिनटों तक उनके बीच संघर्ष चला और जब आसपास के लोग पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घर पर सोती बच्ची को ले जा रहा था तेंदुआ, नानी ने १० मिनट तक लड़कर बचाई जान
नानी ने कहा, पता नहीं चला सामने तेंदुआ है
नानी मुन्नीबाई ने बताया कि उस दौरान वह सिर्फ बच्ची के बारे में सोच रही थी। उसे यह ख्याल भी नहीं आया कि उसके सामने तेंदुआ है। तेंदुए के साथ हुई इस भिड़ंत में बच्ची और उसकी नानी को चोटें आई हैं। दोनों को ही अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।