scriptहिंदू प्रेमी से विवाह कर आरजू बनी आरती…बोली “जय श्री राम” | Patrika News
महोबा

हिंदू प्रेमी से विवाह कर आरजू बनी आरती…बोली “जय श्री राम”

महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के मुस्लिम लड़की द्वारा हिंदू लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है. आरजू राइन ने सनातन धर्म अपनाया और शादी के बाद अपना नाम बदलकर आरती जयसवाल रख लिया. आरजू राइन ने देवी मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच शादी समारोह में जय श्री राम के नारे लगाए. अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी कर बेहद खुश नजर आई.

महोबाApr 30, 2024 / 09:54 am

anoop shukla

जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में आरजू राइन नाम की मुस्लिम महिला ने अपने हिंदू प्रेमी दिनेश जायसवाल से शादी कर ली है।आरजू राइन ने ना सिर्फ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, बल्कि सनातन धर्म को भी अपना लिया है। आरजू राइन ने अब अपना नाम बदलकर आरती जायसवाल रख लिया है। शादी के बाद फिर आरती ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां सबको हैरान कर दिया था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरजू राइन ने आरती जायसवाल बनकर अपने प्रेमी दिनेश से शादी इसी हफ्ते की है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो भी सामने आया है।आरजू ने पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गोरया माता मंदिर में शादी की। शादी में वह लाल और पीले रंग की साड़ी में हिंदू दुल्हन की तरह सजी थीं। शादी सात फेरों और वैदिक मंत्रों के साथ सारे रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई थी।
आरजू राइन ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो वह सनातन धर्म अपनाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाई है। उन्होंने कहा कि, वह इसमें काफी विश्वास करती हैं और काफी वक्त से इसे अपनाना चाहती थीं।
आरजू राइन और दिनेश का पिछले कई सालों से अफेयर चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में आरजू अपने प्रेमी दिनेश के साथ घर से भाग गई थी। दोनों उसके बाद साथ-साथ नोएडा और दिल्ली में रहने लगे थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी दोनों वापस घर नहीं गए थे।
प्रेमी दिनेश के साथ रहते हुए, इस दौरान आरजू ने दो बच्चों को जन्म दिया और मां बनीं। अब लगभग दिनेश के साथ 6 सालों तक बाहर रहने के बाद वह ससुराल लौटी है। हालांकि आरजू के माता-पिता उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। आरजू के परिवार में कोई भी उनसे बात नहीं करता है।
आरजू ने मंदिर में शादी करने के बाद ”जय श्री राम’ का नारा लगाया। जिसको देखकर वहां खड़े लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं जब आरजू ने बताया कि वह कुछ सालों से हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं और नवरात्र में देवी उपासना, राम नवमी पर भगवान राम की पूजा, दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा भी करती हैं, तो लोगों को यकीन नहीं हुआ।
आरजू का कहना है कि, ‘भारत में हम सभी सनातन धर्म के लोग हैं। इस समाज ने हम सभी को अलग-अलग बांट दिया है लेकिन मैं तो हमेशा ही हिन्दू धर्म से प्रेरित रही हूं इसलिए मुझे प्यार भी दिनेश जयसवाल से हुआ है। अब मैं और दिनेश हमेशा साथ-साथ रहेंगे।’
आरजू ने ये भी कहा कि हमारे समाज में निकाह एक समझौता की तरह है लेकिन हिंदू समाज में ये सात फेरों से सात जन्मों का रिश्ता है। यही खूबसूरती मुझे पसंद है।

Hindi News/ Mahoba / हिंदू प्रेमी से विवाह कर आरजू बनी आरती…बोली “जय श्री राम”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो