scriptBSP Candidate List 2024: बीएसपी ने जारी की दसवीं सूची, अमेठी झांसी सहित तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान | Lok Sabha election 2024 | Patrika News
गोंडा

BSP Candidate List 2024: बीएसपी ने जारी की दसवीं सूची, अमेठी झांसी सहित तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

BSP Candidate List 2024: बसपा (BSP) ने अपने उम्मीदवारों की दसवीं लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में अमेठी झांसी सहित तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

गोंडाApr 30, 2024 / 11:40 am

Mahendra Tiwari

Lok Sabha Election 2024

बसपा सुप्रीमो मायावती

BSP Candidate List 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कैंडिडेट की दसवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी सीट सहित तीन सीटों पर नाम का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक टिकट घोषित नहीं किया है। लेकिन यहां से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही है।
BSP Candidate List 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अमेठी लोकसभा सीट से नन्हे सिंह चौहान तथा झांसी से रवि प्रकाश कुशवाहा प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने अपनी लगभग सूची में सभी प्रमुख जातियों को साधने की कोशिश की है। दसवीं सूची में भी एक ब्राह्मण एक दो पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बसपा ने लगभग सीटों पर जातीय समीकरण के आधार पर टिकट दिया है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि बसपा कुछ लोकसभा सीटों पर सपा को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा। वहीं कुछ सीट ऐसी भी हैं। जहां बसपा भाजपा को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में इसका लाभ सपा या इंडिया गठबंधन को मिल सकता है। देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कैसरगंज लोकसभा सीट सहित देवीपाटन मंडल की किसी भी सीट पर बीएसपी ने अपना कैंडिडेट नहीं उतरा है। जबकि भाजपा और सपा ने देवीपाटन मंडल की तीन सीटों पर बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कैसरगंज सीट पर नामांकन के सिर्फ 72 घंटे बचे हैं। इसके बाद नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। फिर भी भाजपा सहित किसी भी दल ने इस सीट पर अपने कैंडिडेट को नहीं उतरा है।

Home / Gonda / BSP Candidate List 2024: बीएसपी ने जारी की दसवीं सूची, अमेठी झांसी सहित तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो